इस्तेमाल करने में आसानी, सामान रखने की जगह और अच्छे माइलेज के कारण स्कूटर्स पसंद करने वाले ग्राहकों की संख्या भी कम नहीं है। भारतीय दुपहिया बाजार में स्कूटर की सेल भी कम नहीं होती। हालांकि इसका इस्तेमाल कस्बों और शहरों में ज्यादा होता है। वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ही 16.5 लाख स्कूटर्स की बिक्री हुई है। ऐसे में अगर आप फेस्टिव सीजन में स्कूटर लेने की योजना बना रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं टॉप 5 स्कूटर्स की लिस्ट
विज्ञापन
2 of 6
Honda Activa 4G
1. Honda Activa 4G
भारत में यह देश के सबसे पॉपुलर स्कूटर में से एक रहा है। यह होंडा एक्टिवा की चौथी जेनरेशन का स्कूटर है। कंपनी ने फेस्टिव सीजन से ठीक पहले इसका मैट एक्सिस ग्रे कलर लॉन्च किया है।
इंजन - 100 सीसी, सिंगल सिलिंडर
पावर - 8 bhp
टॉर्क - 9 Nm
माइलेज- 60 kmpl
कीमत - 50,846 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
विज्ञापन
3 of 6
TVS Jupiter
2. TVS Jupiter
देश की तीसरी सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर स्कूटर के सेग्मेंट में भी अग्रणी रही है। टीवीएस Jupiter कंपनी का बेस्ट सेलिंग स्कूटर है।
इंजन - 110 सीसी
पावर - 7.9 बीएचपी
टॉर्क - 8 एनएम
माइलेज- 62 kmpl
कीमत - 55,266 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
4 of 6
Yamaha Fascino
3. Yamaha Fascino
100-110 सीसी सेग्मेंट वाले स्कूटर में यामाहा फसीनो सबसे ज्यादा माइलेज का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक, यह 66 kmpl का माइलेज देता है। यह लुक में भी काफी शानदार लगता है।
इंजन - 109 cc
पावर - 7.80 bhp
टॉर्क - 8 Nm
माइलेज- 66 kmpl
कीमत - 54,330 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
विज्ञापन
5 of 6
Suzuki Access 125
4. Suzuki Access 125
यह 125 सीसी सेग्मेंट का बेस्ट स्कूटर है। यह सुजुकी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है।
इंजन - 124 सीसी
पावर - 8.40 bhp
टॉर्क - 10.20 Nm
माइलेज- 60 kmpl
कीमत - 59,063 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
5. Aprilia SR150
यह 150 सीसी वाले चुनिंदा स्कूटर में से एक है। इसमें स्पोर्टी लुक दिया गया है।
इंजन - 154 सीसी
पावर - 11.4 bhp
टॉर्क - 11.5 Nm
माइलेज- 40-45 kmpl
कीमत - 68,000 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)