भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। इस साल वह 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके हम आपको बताने जा रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी के कार कलेक्शन के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
PM Narendra Modi Car Collection
गुजरात के सीएम के रूप में स्कॉर्पियो में सफर करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कार का इस्तेमाल करते हैं। चुनाव जीतने के बाद शपथ ग्रहण तक उन्होंने इसी का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
3 of 5
PM Narendra Modi Car Collection
बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद वह किस कार का इस्तेमाल करेंगे इस पर भी काफी चर्चा हुई थी। महिंद्रा ग्रुप के सीएमडी ने पीएम मोदी से आग्रह किया था कि वो अब भी स्कॉर्पियो का ही इस्तेमाल करें। उन्होंने पत्र लिखकर यह भी कहा था कि वो इसी स्कॉर्पियो को हाईटेक फीचर्स से लैस कर देंगे जो पीएम की सिक्युरिटी के सभी पैमानों से गुजरने में सक्षम होगी। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी के लिए जर्मनी से बीएमडब्ल्यु मंगवाई गई थी।
4 of 5
PM Narendra Modi Car Collection
ये हैं पीएम मोदी की कार के फीचर्स:
प्रधानमंत्री मोदी BMW 7 सीरीज की 760Li सिक्योरिटी एडिशन का इस्तेमाल करते हैं। यह कार पूरी तरह से हैंड ग्रेनेड और एके 47 से होने वाले हमले को झेल सकती है। अगर गैस हमला होता है तो यह कार अपने आप गैस सेफ चैंबर में बदल जाती है और अंदर बैठे यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचने देती। अगर ये माइंस के ऊपर से भी गुजर जाए तो बम धमाका इसका बाल भी बांका नहीं कर सकता। वैसे इस कार की कीमत आम जनता के लिए महज 1 करोड़ 95 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है पर इस मोडीफिकेशन के साथ इसकी कीमत बहुत बढ़ जाती है। कुछ विशेषज्ञ इस कार की कीमत 14 करोड़ रुपये तक भी आंकते हैं।
इसमें 5972cc, 12 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन लगा है जो कि 7.46 का माइलेज देता है। यह इंजन 544 बीएचपी की शक्ति 5250 आरपीएम पर तथा 750 का टॉर्क महज 1500 आरपीएम पर प्रदान करता है। इस कार में सामने 245/45 आर 19 व पीछे 275 /40 आर 19 साइज का टायर लगा है। इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 152 मिलीमीटर का है जबकि व्हीलबेस 3210 मिलीमीटर का है। इसकी लंबाई 5219, चौड़ाई 1902 व ऊंचाई 1481 मिलीमीटर की है।