Suzuki Access 125
- फोटो : अमर उजाला
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
दोनों स्कूटर फीचर्स के मामले में काफी मॉडर्न हैं। Honda Activa 125 में LED लाइट्स, साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और टॉप वेरिएंट में 4.2 इंच TFT डिस्प्ले मिलता है, जो होंडा रोडसिंक एप से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी देता है।
वहीं Suzuki Access 125 में भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसका लंबा और आरामदायक सीट डिज़ाइन इसे फैमिली राइड के लिए और बेहतर बनाता है।
ब्रांड भरोसे की बात करें तो होंडा का नाम अब भी ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है। Activa की लंबी उम्र, कम मेंटेनेंस और Honda की बड़ी सर्विस नेटवर्क इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।
यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या कम ड्राइव करने वालों के लिए कार बीमा का 'जितना चलाओ, उतना भरो' पॉलिसी सस्ता पड़ता है? जानें डिटेल्स