होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने 2025 CB650R और CBR650R मिडिलवेट मोटरसाइकिल लॉन्च की हैं, जो इन लोकप्रिय नामप्लेट को वापस लाती हैं। 2025 होंडा CB650R नेकेड मोटरसाइकिल है। जबकि 2025 होंडा CBR650R फुल-फेयर्ड स्पोर्ट टूरर मोटरसाइकिल है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने 2025 CB650R और CBR650R मिडिलवेट मोटरसाइकिल लॉन्च की हैं, जो इन लोकप्रिय नामप्लेट को वापस लाती हैं। 2025 होंडा CB650R नेकेड मोटरसाइकिल है। जबकि 2025 होंडा CBR650R फुल-फेयर्ड स्पोर्ट टूरर मोटरसाइकिल है। इनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है।
बुकिंग और डिलीवरी
नई मोटरसाइकिलों की बुकिंग अब शुरू हो गई है और बाइक प्रीमियम होंडा बिग विंग डीलरशिप के जरिए बेची जाएंगी। नई CB650R और CBR650R की डिलीवरी होंडा बिगविंग डीलरशिप पर फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
2 of 6
2025 Honda CB650R
- फोटो : HMSI
2025 होंडा CB650R: क्या नया है?
अपडेटेड होंडा CB650R भारत में आ गई है और भारत में बिक्री के लिए आए पिछले वर्जन की तुलना में इसमें कई अपडेट किए गए हैं। नियो-रेट्रो स्टाइलिंग को बरकरार रखा गया है। लेकिन नेकेड ऑफरिंग में शार्प टैंक एक्सटेंशन दिए गए हैं जो एयर इनटेक की नकल करते हैं। टेल सेक्शन को शार्प लुक के लिए संशोधित किया गया है। जबकि एक नया 5-इंच TFT डिस्प्ले है जो पहले से ज्यादा डेटा पैक करता है और अब इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी है।
विज्ञापन
3 of 6
2025 Honda CB650R
- फोटो : HMSI
पावर 649 cc इनलाइन फोर-सिलेंडर इंजन से आती है जो 12,000 rpm पर 93.8 bhp और 9,500 rpm पर 63 Nm पीक टॉर्क आउटपुट के लिए ट्यून किया गया है। मोटर को असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। अन्य अपग्रेड में शोवा (SFF-BP) फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक शामिल हैं। ब्रेकिंग परफॉरमेंस में फ्रंट में डुअल रेडियल-माउंटेड 310 mm फ्लोटिंग डिस्क और रियर में 240 mm सिंगल डिस्क के साथ बेहतर सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS शामिल है। CB650R दो रंगों में उपलब्ध होगी - कैंडी क्रोमोस्फीयर रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक।
4 of 6
2025 Honda CBR650R
- फोटो : HMSI
2025 होंडा CBR650R: क्या नया है?
नई होंडा CBR650R दिखने में एक लीटर-क्लास CBR1000RR फायरब्लेड जैसी ही है। बाइक में स्प्लिट LED हेडलैंप के साथ फुल फेयरिंग दी गई है। स्टाइलिंग पहले से ज्यादा शार्प है और इसमें ज्यादा एंगुलर फेयरिंग दी गई है। जबकि टेल सेक्शन को ज्यादा अपस्वेप्ट लुक के लिए संशोधित किया गया है। CBR650 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नई 5-इंच TFT स्क्रीन से लैस है।
विज्ञापन
5 of 6
2025 Honda CB650R
- फोटो : HMSI
पावरट्रेन की बात करें तो नई CBR650R में CBR650R जैसा ही 649 cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन फोर-सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह मोटर 12,000 rpm पर 93.8 bhp और 9,500 rpm पर 63 Nm का आउटपुट देता है। जिसे असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यहां ध्यान देने वाली बता यह है कि होंडा ने 2023 में दोनों मिडलवेट बाइक्स पर जिस ई-क्लच को पेश किया था, उसे इस बार भारतीय बाजार में नहीं दिया गया है।
सस्पेंशन की बात करें तो, इसमें 41 मिमी शोवा यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग परफॉरमेंस रेडियल-माउंटेड डुअल 310 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक से आएगी। बाइक में डुअल-चैनल ABS और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) भी है, जो होंडा की भाषा में ट्रैक्शन कंट्रोल है। भारत के लिए 2025 CBR650R दो रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी - ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक।