फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flying Cars: क्या 2026 में लॉन्च हो जाएगी उड़ने वाली कार? जानें क्या है चीन की एक्सपेंग लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर

Wed, 15 Jan 2025 03:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उड़ने वाली कारें, जो कभी विज्ञान कथा की बात हुआ करती थीं, जल्द ही हकीकत बन सकती हैं। एक्सपेंग की सहायक कंपनी एयरो एचटी द्वारा निर्मित एयरो एचटी लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर एक हालिया इनोवेशन है। जो 2026 तक उड़ने वाली कारों को व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य बना सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier - फोटो : XPeng Aero HT
उड़ने वाली कारें, कभी साइंस फिक्शन (विज्ञान कथाओं) की बात हुआ करती थीं। लेकिन वे जल्द ही हकीकत में तब्दीक हो सकती हैं। चीनी निर्माता XPeng (एक्सपेंग) का Aero HT Land Aircraft Carrier (एयरो एचटी लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर) उन्हें 2026 तक व्यावसायिक रूप से हकीकत में तब्दील कर सकता है। इसकी कीमत 1.96 करोड़ रुपये (2,20,000 यूरो) हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier - फोटो : XPeng Aero HT
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी निर्माता एक्सपेंग की सहायक कंपनी एयरो एचटी द्वारा निर्मित एयरो एचटी लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर, उड़ने वाली कार बनाने की एक हालिया कोशिश है। जिसने नवंबर 2024 में चाइना इंटरनेशनल एविएशन एंड एयरोस्पेस प्रदर्शनी और जनवरी 2025 में लास वेगास में सीईएस 2025 में प्रदर्शित होने के बाद ऑटोमोबाइल उद्योग का ध्यान आकर्षित किया है। 
विज्ञापन

3 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier - फोटो : XPeng Aero HT
वाहन में दो भाग होते हैं- एक एसयूवी सेक्शन और एक हल्का क्वाडकॉप्टर जो वर्टिकल उड़ान भर सकता है। और एक बार में आधे घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रह सकता है।

4 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier - फोटो : XPeng Aero HT
इन उड़ने वाली कारों को बनाने के लिए 10,000 यूनिट्स प्रति वर्ष की फैक्ट्री स्थापित करने के साथ, XPeng का लक्ष्य 2026 तक अपनी कारों को उड़ान के लिए तैयार करना है। जिसकी कीमत 1.96 करोड़ रुपये (2,20,000 यूरो) है। रिपोर्ट के अनुसार, यह कार कुछ समय के लिए विशेष रूप से चीन में बेची जाएगी।
विज्ञापन

5 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier - फोटो : XPeng Aero HT
कार को लेकर उत्साह का एक कारण चीन और दुनिया भर में ऑटोमोबाइल उद्योग में एक गंभीर खिलाड़ी के रूप में XPeng की प्रतिष्ठा है। ब्रांड को फॉक्सवैगन का समर्थन हासिल है और इसने CES 2025 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन पहले ही कर दिया है।
विज्ञापन

6 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier - फोटो : XPeng Aero HT
क्या हैं बाधाएं और नियम
भले ही एक्सपेंग एयरो एचटी लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर 2026 में बाजार में आ जाए। लेकिन कई बाधाएं होंगी जो 'उड़ने वाली कार' को बेचना मुश्किल बना सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier - फोटो : XPeng Aero HT
चीन में इसकी बिक्री प्रतिबंधित होने के साथ ही, एक अन्य मुद्दा जो इन कारों को व्यावसायिक रूप से कामयाब होने से रोक सकता है। वह है उड़ने वाले वाहन को चलाने के लिए आवश्यक लाइसेंस, और शहरी परिदृश्य में उड़ने वाली कारों के कारण होने वाली संभावित बाधाएं। 

8 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier - फोटो : XPeng Aero HT
हेलीकॉप्टरों पर लागू होने वाले अतिरिक्त सुरक्षा आवश्यकताएं और नियम कार पर भी लागू हो सकते हैं।

9 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier - फोटो : XPeng Aero HT
इसके अलावा, शहरी क्षेत्रों में उड़ने वाली कारों की शुरूआत से ट्रैफिक मैनेजमेंट (यातायात प्रबंधन), सुरक्षा संबंधी चिंताएं और शोर में खलल पड़ने जैसी अनूठी चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन

10 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier Flying Car - फोटो : XPeng Aero HT
इन मुद्दों पर सावधानीपूर्वक विचार करने और विनियामक अनुकूलन की जरूरत होगी। ताकि उड़ने वाली कारों को शहरी जीवन का एक व्यवहार्य हिस्सा बनाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें