फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Super Splendor Xtec 125cc: हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 125 सीसी बाइक को क्या बनाता है खास, जानें डिटेल्स

Sat, 12 Oct 2024 08:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Hero Super Splendor Xtec 125cc Bike - फोटो : Hero Motocorp
Hero Super Splendor Xtec (हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक) एक लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल है। जो अपनी विश्वसनीयता और ईंधन दक्षता के लिए जानी जाती है। लेकिन ऐसा क्या है जो इसे खास बनाता है। तकनीक के मामले में इसमें क्या खास मिलता है, जो इस सेगमेंट के दूसरे दोपहिया वाहनों में शायद ही देखने को मिले। 

फेस्टिव सीजन ऑफर
हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में त्योहारी सीजन के लिए अपने दोपहिया वाहनों पर कई तरह के ऑफर का एलान किया है। ग्रैंड फेस्टिवल ऑफ ट्रस्ट (GIFT) के तहत कंपनी ने छूट, स्पेशल फाइनेंस स्कीम, इंसेंटिव और बहुत कुछ पेश किया है। हीरो के ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18002660018 पर संपर्क करें। 
विज्ञापन

2 of 4
Hero Super Splendor Xtec 125cc Bike - फोटो : Hero Motocorp
इंजन पावर
हीरो सुपर स्प्लेंडर Xtec में 124.7cc एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7500 rpm पर 10.7 bhp का बेहतरीन पीक पावर और 6000 rpm पर 10.6 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। जो शहर में यात्रा के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। 

फ्यूल एफिशिएंसी जो सबसे ज्यादा फायदेमंद है
सुपर स्प्लेंडर Xtec हीरो की कई मोटरसाइकिलों की तरह है, जो ईंधन की बचत के मामले में उच्च स्तर पर है। हीरो की पेटेंटेड ईंधन-बचत वाली i3S तकनीक लाल बत्ती या ट्रैफिक में इंजन को ऑटोमैटिक तरीके से बंद कर देती है, जिससे ईंधन की बर्बादी कम होती है। यह सिस्टम क्लच रिलीज होने पर इंजन को सहजता से फिर से चालू करता है। जिससे दक्षता और सुविधा के बीच संतुलन बनता है।

सुपर स्प्लेंडर Xtec का दावा है कि यह 69 किलोमीटर प्रति लीटर (मानक परिस्थितियों में तीसरे पक्ष के परीक्षण के अनुसार) का प्रभावशाली माइलेज देती है। जो इसे लागत पर ध्यान देने वाले राइडर्स के लिए ईंधन-कुशल ऑप्शन बनाती है।
विज्ञापन

3 of 4
Hero Super Splendor Xtec 125cc Bike - फोटो : Hero Motocorp
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
हार्डवेयर की बात करें तो इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन रियर शॉक्स के साथ 180 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें 240mm फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ रियर में 130mm ड्रम ब्रेक और कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
Hero Super Splendor Xtec 125cc Bike - फोटो : Hero Motocorp
फीचर्स
हीरो सुपर स्प्लेंडर Xtec पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसी फीचर्स से लैस है। जो लो-फ्यूल इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर, खराबी बताने वाला इंडिकेटर के साथ-साथ कॉल/एसएमएस नोटिफिकेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी दिखाता है।

कीमत
हीरो सुपर स्प्लेंडर Xtec की कीमत 85,178 रुपये से शुरू होकर 89,078 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें