देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी ग्रैंड विटारा की आधिकारिक कीमतों का एलान कर दिया है। नई Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) को इस साल जुलाई में भारत में पेश किया गया था। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये तय की है। यहां यह जानना दिलचस्प है कि कंपनी को आधिकारिक लॉन्च से पहले ही ग्रैंड विटारा के लिए 57,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। नई Maruti Suzuki Grand Vitara एसयूवी के साथ मारुति सुजुकी ने भारत में पहली बार मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री की है। इससे इस सेगमेंट के बड़े खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
इस वैरिएंट की जबरदस्त मांग
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के लिए प्री-बुकिंग 11 जुलाई से शुरू हुई और यह मिड-साइज एसयूवी लॉन्च से पहले 57,000 से अधिक बुकिंग हासिल करने में कामयाब रही। इसके अलावा, ग्रैंड विटारा के लिए कुल बुकिंग का लगभग 47 प्रतिशत इस समय इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट के लिए हुआ है, जो एसयूवी के हाइब्रिड वर्जन को लेकर ग्राहकों के जबरदस्त उत्साह और इसके मजबूत मांग को दिखाता है। ज्यादातर बुकिंग दिल्ली, फिर हैदराबाद, पुणे, मुंबई और बेंगलुरु से की गई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी Grand Vitara को दो इंजन विकल्पों में पेश करेगी। एक 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन है जो मारुति सुजुकी की अन्य कारों में देखा गया है। जबकि दूसरा एक नया 1.5-लीटर मजबूत हाइब्रिड इंजन है जिसे टोयोटा के साथ मिलकर विकसित किया गया है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 PS का पावर और 135 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 21.11 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया गया है।
जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 115 PS का अधिकतम पावर जेनरेट करता है और सिर्फ एक ई-सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। मारुति सुजुकी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 27.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।
4 of 5
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
इंटीरियर और फीचर्स
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसे काले और भूरे रंग के डुअल-टोन थीम में तैयार किया गया है। मजबूत हाइब्रिड वेरिएंट में शैंपेन गोल्ड एक्सेंट के साथ फॉक्स ब्लैक लेदर में सीटें डिजाइन की गई हैं, जबकि स्मार्ट हाइब्रिड वैरिएंट में सिल्वर एक्सेंट मिलेगा। ग्रैंड विटारा मारुति सुजुकी का पहला वाहन है जिसे पैनोरमिक सनरूफ के साथ पेश किया गया है। यह एक हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है। अन्य फीचर्स में एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, कीलेस एंट्री, रियर एसी वेंट, इंजन को स्टार्ट/स्टॉप करने के लिए एक पुश बटन और यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है।