Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) की भारतीय बाजार के लिए आक्रामक योजनाएं हैं, जिसमें हार्ले-डेविडसन X440 को लॉन्च करने से लेकर अपने मौजूदा मॉडल लाइनअप को अपग्रेड करना शामिल है। हार्ले-डेविडसन X440 दोपहिया वाहन निर्माताओं हीरो मोटोकॉर्प-हार्ले डेविडसन दोनों की साझेदारी के तहत पहला मॉडल है और भारत में हार्ले की सबसे किफायती बाइक होगी। स्वदेशी दोपहिया निर्माता भविष्य में रॉयल एनफील्ड के दबदबे को चुनौती देने के लिए नई 350cc से 500cc रेंज वाली मोटरसाइकिलों पर भी काम कर रहा है। इसके आगामी रॉयल एनफील्ड प्रतिद्वंद्वियों में से एक नई हार्ले-डेविडसन X440 पर आधारित 400cc मोटरसाइकिल होगी।
विज्ञापन
2 of 4
Harley-Davidson X440
- फोटो : Harley-Davidson
हाल ही में, दोपहिया वाहन निर्माता ने 'नाइटस्टर 440' नाम से ट्रेडमार्क कराया है, जिसका इस्तेमाल इसकी आगामी 400cc बाइक के लिए किए जाने की उम्मीद है। यह मॉडल रॉयल एनफील्ड की 350cc बाइक के साथ-साथ हाल ही में लॉन्च हुई ट्रायम्फ स्पीड 400 और ड्यू ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X से मुकाबला करेगा। हीरो नाइटस्टर 440 अपने प्लेटफॉर्म, कंपोनेंट्स और इंजन को हार्ले-डेविडसन X440 के साथ साझा करेगा, लेकिन इसका डिजाइन और फॉरवर्ड राइडिंग पोजिशन थोड़ी अलग होगी।
विज्ञापन
3 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
लुक और इंजन
इस समय, हम सिर्फ इतना माना जा सकता है कि नई हीरो बाइक रेट्रो-स्टाइल वाले गोल हेडलैंप और बार-एंड मिरर, एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, चौड़े हैंडलबार, सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्पोर्टी एग्जॉस्ट पाइप के साथ आएगी। हीरो नाइटस्टर 440 में 440cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल/एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। यह इंजन 6,000rpm पर 27bhp का पावर और 4,000rpm पर 38Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। गियरबॉक्स को भी हार्ले के नए X440 से लिया जाएगा, लेकिन यूनिट में अलग गियर रेशियो हो सकते हैं।
हीरो की आने वाली प्रीमियम मोटरसाइकिलें दो अलग-अलग श्रेणियों - कोर प्रीमियम और अपर प्रीमियम में पेश की जाएंगी। हीरो नाइटस्टर 440 अपर प्रीमियम श्रेणी के तहत आएगी, जबकि नई Karizma XMR (करिज्मा एक्सएमआर) और एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर कोर प्रीमियम श्रेणी से संबंधित होगी। नई हीरो करिज्मा एक्सएमआर इस त्योहारी सीजन के दौरान पेश की जाएगी। बाइक में ऑल-न्यू 210cc इंजन होगा जो 25bhp का पावर और 30Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा और साथ में 6-स्पीड गियरबॉक्स भी होगा। सस्पेंशन सेटअप में पारंपरिक टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक शामिल होगा।