वायरस और लॉकडाउन के चलते लंबे समय से बंद पड़े कारोबार को ऑटो कंपनियों ने फिर से शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा ढील दिए जाने पर काफी समय बाद हीरो मोटोकॉर्प ने एक बार फिर अपने कारखाने और डीलरशिप खोल दिए हैं। कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में ही कंपनी की 10 हजार मोटर साइकिल और स्कूटर्स की बिक्री की है। कंपनी ने यह बिक्री अपने 1500 रिटेल आउटलेट पर की है।
विज्ञापन
2 of 5
Hero Motocorp Plant
- फोटो : सांकेतिक
जानी मानी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी ने नियामकों को दी जानकारी में बताया है कि अधिकृत वितरक और सर्विस आउटलेट्स ने काम शुरू कर दिया है। इन आउटलेट्स की उसकी घरेलू बिक्री में 30 फीसदी की हिस्सेदारी रही है। कंपनी ने अपने कारखानों से वाहनों को भेजना 7 मई से शुरू कर दिया है। बता दें कि दुनियाभर में कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स में वायरस के कारण उत्पादन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
हीरो मोटोकॉर्प स्कूटर
- फोटो : Social
कंपनी ने चार मई को हरियाणा के धारुहेरा, गुड़गांव और उत्तराखंड में हरिद्वार के तीन संयंत्रों में काम शुरू कर दिया था। कंपनी लॉकडाउन के बाद काम शुरू करने वाली पहली दो-पहिया कंपनी है। कंपनी ने कहा है कि कर्मचारी और ग्राहक सहित प्रत्येक की सेहत का ध्यान रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए हम सोशल डिस्टेंसिंग सहित उनकी सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रख रहे हैं।
4 of 5
hero motocorp
वायरस को ध्यान रखते हुए डीलर, सर्विस सेंटर आदि के लिए हिंदी, इंग्लिश के अलावा 10 क्षेत्रीय भाषाओं में मैन्युअल जारी किया गया है। इसमें चित्रों की मदद से सभी अहम बातों की जानकारी दी गई है जिनका पालन किया जाना जरूरी है।
कंपनी के उत्पादन संयंत्रों में भी कर्मचारियों को सुरक्षा और स्वच्छता के पहलुओं के बारे में बताया गया है जिनको उन्हें अपनाना है। इस बिक्री के बाद कंपनी को पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। क्योंकि जानकारों का मानना था कि जारी लॉकडाउन के बाद भी ग्राहक जल्दी से शोरूम पर नहीं लौटेंगे। हालांकि इस बिक्री के बाद अन्य ऑटो कंपनियों को फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद है।