दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने शनिवार को एलान किया कि उसने अब तक के किसी भी कैलेंडर वर्ष की तुलना में इस बार भारत के बाहर वैश्विक बाजारों में अपनी सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की।
दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने शनिवार को एलान किया कि उसने अब तक के किसी भी कैलेंडर वर्ष की तुलना में इस बार भारत के बाहर वैश्विक बाजारों में अपनी सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की। कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2021 (जनवरी-दिसंबर) में एशिया, अफ्रीका दक्षिण और मध्य अमेरिका और कैरिबियन में फैले अपने बाजारों में मोटरसाइकिल और स्कूटर की 2.89 लाख यूनिट्स बेचीं। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 71 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2020 में कंपनी ने भारत के बाहर अपने बाजारों में 1.69 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन
2 of 6
Hero Pleasure plus xtec
- फोटो : Hero MotoCorp
'कंपनी का लक्ष्य सही ट्रैक पर'
हीरो मोटोकॉर्प के ग्लोबल बिजनेस के प्रमुख संजय भान ने कहा, "R4 की हमारी नई रणनीति - रीकैलिब्रेट, रिवाइटलाइज, रिवोल्यूशन, रिवाइव - ने पहले ही हमारे लिए नतीजे देना शुरू कर दिया है। मौजूदा कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन में बाधाओं को ध्यान में रखते हुए, कैलेंडर वर्ष 2021 में हमारे वैश्विक बाजारों में बिक्री हमारी योजनाओं के मुताबिक है। हम 2025 तक अपने वैश्विक कारोबार से कंपनी की कुल बिक्री का 15 प्रतिशत हासिल करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए सही ट्रैक पर हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Hero Passion Pro
- फोटो : Hero MotoCorp
ग्लोबल मौजूदगी तेजी से बढ़ रही
हीरो मोटोकॉर्प ने तीन महाद्वीपों के 42 से ज्यादा देशों में अपने ग्लोबल फुटप्रिंट का तेजी से विस्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों के धीरे-धीरे खुलने के साथ, हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी वैश्विक विस्तार योजनाओं में भी तेजी लाई है। वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) के दौरान, कंपनी ने दुबई में अपनी नई एक्सक्लूसिव डीलरशिप का उद्घाटन किया। जिससे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उसकी मौजूदगी और मजबूत हुई। हीरो मोटोकॉर्प ने अर्जेंटीना में गिलेरा मोटर्स के साथ साझेदारी में ब्यूनस आयर्स में एक फ्लैगशिप डीलरशिप का भी उद्घाटन किया।
4 of 6
Hero MotoCorp Electric Scooter
- फोटो : Hero MotoCorp
जल्द ला रही इलेक्ट्रिक वाहन
इस बीच, हीरो मोटोकॉर्प इस साल मार्च के महीने में अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को पेश करने के लिए तैयार है। वाहन का उत्पादन दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के चित्तूर में कंपनी के प्लांट में किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
Hero Splendor iSmart FI
- फोटो : Hero MotoCorp
कितनी रही बिक्री
दिसंबर के महीने में, कंपनी ने भारत और वैश्विक व्यापार में अपने घरेलू बाजार सहित कुल 3,94,773 मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे। नवंबर 2021 में कंपनी ने 349,393 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिसकी तुलना में दिसंबर में 13 प्रतिशत की क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की है। FY22 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) के लिए, कंपनी की कुल बिक्री 12,92,136 यूनिट्स रही।
हीरो मोटोकॉर्प ने जमीनी स्थिति पर नजर बनाए रखा है। हालांकि बढ़ते ओमिक्रॉन मामलों के मद्देनजर कुछ राज्यों द्वारा लगाए गए स्थानीय प्रतिबंध ग्राहकों की आवाजाही को प्रतिबंधित करना जारी रखेंगे।
नए वाहन किए लॉन्च
अपने ग्राहकों के लिए युवा उत्पाद लाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप हीरो मोटोकॉर्प ने तीसरी तिमाही के दौरान नए दोपहिया वाहनों की एक रेंज पेश की। कंपनी अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो की 'एक्स' रेंज में दो रोमांचक बाइक - Xtreme 160R Stealth Edition (एक्सट्रीम 160आर स्टेल्थ एडिशन) और XPulse 200 4 Valve (एक्सपल्स 200 4 वॉल्व) शामिल किए। नए स्कूटर रेंज Pleasure+ XTec (प्लेजर+ एक्सटेक) ने भी कंपनी के फेस्टिव माहौल में इजाफा किया है।