दोपहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp ने भारत में अपनी लोकप्रिय स्ट्रीट बाइक सीरीज़ Xtreme 160R के 2025 वेरिएंट्स, 2V और 4V को नए अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि अब ये दोनों बाइक्स OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप होंगी, जिससे ये पर्यावरण के प्रति अधिक जिम्मेदार बन जाएंगी।
कीमत और वेरिएंट्स
हीरो की ये दोनों बाइक्स अब सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध हैं। नई Xtreme 160R 2V और 4V OBD-2B की कीमत पुराने मॉडल्स के मुकाबले लगभग 1,600 रुपये बढ़ चुके हैं।
स्टाइल में कोई बदलाव नहीं
डिजाइन और कलर स्कीम की बात करें तो, Xtreme 160R 2V को पहले की तरह Stealth Black कलर में ही पेश किया गया है। वहीं 4V वेरिएंट में भी Kevlar Brown, Neon Shooting Star और Stealth Black जैसे तीन लोकप्रिय कलर ऑप्शन मिलते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: कार चलाते हैं तो जान लीजिए, क्यों जरूरी है व्हील अलाइनमेंट, वरना उठाना पड़ सकता है भारी खर्च
दमदार इंजन अब नए मानकों के साथ
दोनों ही बाइक्स में पहले वाला ही 163.2cc सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 4V वर्जन में 16.9PS की पावर और 14.6Nm का टॉर्क जनरेट है, जबकि 2V में 15 Ps की पावर और 14 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इन्हें 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। फर्क बस इतना है कि अब ये इंजन OBD-2B कम्प्लायंट हो गए हैं, जिससे ये आधुनिक उत्सर्जन मानकों को पूरा करेंगे।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Xtreme 160R 2V में 37mm का टेलीस्कॉपिक फोर्क मिलता है, जबकि 4V वर्जन में KYB का इनवर्टेड फोर्क दिया गया है। दोनों ही बाइक्स में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है।
ब्रेकिंग सेटअप की बात करें तो, दोनों में 276mm फ्रंट डिस्क ब्रेक है। लेकिन 2V वर्जन में पीछे की ओर 130mm ड्रम ब्रेक और सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है। 4V वर्जन में पीछे 220mm का डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल ABS मिलता है।
यह भी पढ़ें: भारतीय ईवी कंपनियों को बड़ा झटका, चीन ने रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर लगाई रोक
क्या है OBD-2B का फायदा?
OBD-2B (On-board diagnostics) सिस्टम बाइक में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, खासकर इमीशन से जुड़ी समस्याओं की तुरंत जानकारी देता है। इससे न केवल बाइक की परफॉर्मेंस ट्रैक की जा सकती है, बल्कि प्रदूषण पर भी बेहतर नियंत्रण पाया जा सकता है।