फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प की बाइक खरीदने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, कंपनी ने बढ़ाईं कीमतें

Thu, 22 Sep 2022 08:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Hero Passion XTec - फोटो : Hero Motocorp
त्योहारी सीजन के दौरान वाहनों की खूब बिक्री होती है। लेकिन इस बार फेस्टिव सीजन में अगर आप हीरो मोटोकॉर्प की एक बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। 

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने गुरुवार को अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। हीरो मोटोकॉर्प के वाहनों की कीमत में तत्काल प्रभाव से यानी 22 सितंबर, 2022 से इजाफा कर दिया गया है। 

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि लागत मुद्रास्फीति के प्रभाव को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए मूल्य संशोधन की जरूरत है। कंपनी ने अपने वाहनों की कीमत में 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। मॉडल और बाजार के आधार पर कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग होगी। 
विज्ञापन

2 of 4
Hero Motocorp Vida - फोटो : Hero Motocorp
अन्य अपडेट में हीरो मोटोकॉर्प 7 अक्तूबर 2022 को अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पहले ही अपने डीलरों, निवेशकों और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर (वैश्विक वितरकों) को लॉन्च के लिए इंविटेशन (आमंत्रण) भेज चुकी है। यह लॉन्च इवेंट राजस्थान की राजधानी जयपुर में होगा। नया हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के नए Vida (वीडा) सब-ब्रांड के तहत आएगा, जो खासतौर पर मौजूदा उभरते मोबिलिटी सॉल्यूशंस के लिए बनाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
Hero MotoCorp Electric Scooter - फोटो : Hero MotoCorp
भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद, हीरो का इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब), Bajaj Chetak (बजाज चेतक) और अपने कई प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देगा। इससे पहले, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्च 2022 में लॉन्च होने वाला था, लेकिन सप्लाई चेन के मुद्दों और कई कंपोनेंट की कमी के कारण इसमें देरी हुई। हीरो का नया ई-स्कूटर उसके जयपुर स्थित आरएंडडी हब सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में विकसित किया गया है और इसका उत्पादन आंध्र प्रदेश स्थित कंपनी के प्लांट में होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
ईवी चार्जर - फोटो : For Reference Only
इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने नई साझेदारी की है। इसके तहत दोनों कंपनियां देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का काम करेंगी। हीरो मोटोकॉर्प देशभर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। जिससे देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए और सुविधा मिल सकेगी। पहले फेज में कंपनी कुछ शहरों से इसकी शुरूआत करेगी। उसके बाद अन्य शहरों में चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें