फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Electric: हीरो इलेक्ट्रिक का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरे वित्तीय वर्ष में बेचे एक लाख ईवी

Mon, 03 Apr 2023 08:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hero Optima CX Electric Scooter - फोटो : Hero Electric
इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने सोमवार को बताया कि उसने लगातार दूसरे वित्तीय वर्ष में एक लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने अपने बिक्री प्रदर्शन का श्रेय अपने अपडेटेड उत्पादों - Photon (फोटॉन), Optima (ऑप्टिमा), NYX (एनवाईएक्स), Eddy (एडी) और Atria (एट्रिया) की विस्तृत श्रृंखला को दिया है। कंपनी का कहना है कि ये उत्पाद राइडर्स की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए कई वेरिएंट्स के साथ आते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Sohinder Gill, CEO, Hero Electric - फोटो : Hero Electric
ओईएम ने वित्त वर्ष 23 में 1,000 करोड़ रुपये के कारोबार को पार कर लिया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा है। हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा, "यह उपलब्धि टिकाऊ और किफायती मोबिलिटी सॉल्यूशंस देने के हमारे निरंतर प्रयासों का नतीजा है। यह हमारे ग्राहकों और हमारे उत्पादों में विश्वास को और मजबूत करता है।" 
विज्ञापन

3 of 5
Hero Nyx-HX Electric Scooter - फोटो : Hero Electric
कंपनी ने हाल ही में कनेक्टेड व्हीकल टेक्नोलॉजी पर केंद्रित तीन नए उत्पाद लॉन्च किए हैं - डुअल बैटरी के साथ Optima CX5.0 (ऑप्टिमा सीएक्स5.0), Optima CX2.0 (ऑप्टिमा सीएक्स2.0) और NYX (एनवाईएक्स) डुअल बैटरी। ओईएम का दावा है कि उसके इलेक्ट्रिक वाहन ऑप्टिमाइज्ड पावरट्रेन, बढ़ी हुई सुरक्षा और स्मार्ट-कनेक्टेड मोबिलिटी के साथ आते हैं। गिल ने कहा, "हम अपने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए नए उत्पादों को बाजार में विकसित करना और लाना जारी रखेंगे।" 

4 of 5
Hero Eddy Electric Scooter - फोटो : Hero Electric
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और स्वच्छ और टिकाऊ गतिशीलता समाधानों की मांग में बढ़ोतरी के साथ हीरो इलेक्ट्रिक देश भर में अपनी मैन्युफेक्चरिंग कैपेसिटी और डीलरशिप मौजूदगी का विस्तार करने पर काम कर रही है। कंपनी के पास इस समय 5 लाख बाइक बनाने की क्षमता है और राजस्थान में 20 लाख यूनिट्स की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ एक ग्रीनफील्ड प्लांट स्थापित करने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hero Electric Partners with BOLT EV Charging Network - फोटो : Hero Electric
एक समग्र ईवी इकोसिस्टम बनाने के लिए, हीरो इलेक्ट्रिक फाइनेंसिंग, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने के लिए साझेदारी कर रही है। कंपनी ने अपने पीजीओ इनिशिएटिव के तहत 25,000 से ज्यादा मैकेनिकों को प्रशिक्षित/पुनः कौशल प्रदान करने का लक्ष्य रखा है, जो समग्र रूप से उन्नत ईवी खरीदने के एक्सपीरियंस में मदद करेगा। ईवी रेंज की चिंता को दूर करने के लिए इसने इस साल के आखिर तक 20,000 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का भी लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें