फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helmet Buying Tips: अपने लिए कैसे चुनें सही हेलमेट, इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, ताकि बाद में नहीं पड़े पछताना

Fri, 08 Dec 2023 11:58 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Helmet - फोटो : iStock
रफ्तार के शौकीनों के लिए बाइक की सवारी करना जितना रोमांचक होता है, यह उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है। इसलिए बाइक राइडर को किसी दुर्घटना की स्थिति में निपटने के लिए ज्यादा बचाव की जरूरत होती है। आमतौर पर लोग हेलमेट इसलिए पहनते हैं ताकि वो पुलिस की कार्रवाई और चालान से बच सकें। लेकिन यह धारणा गलत है। हेलमेट बाइक राइडर की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। ज्यादातर दुर्घटनाओं में देखा गया है कि हेलमेट नहीं लगाने के नतीजे ज्यादा गंभीर होते हैं। इसलिए सरकार ने बाइक राइडर के साथ पीछे बैठने वाले सवार के लिए भी हेलमेट लगाना अनिवार्य कर रखा है।  

ऐसा देखा गया है कि कई बार लोग हेलमेट पहनने में असहज महसूस करते हैं। या उन्हें लगता है कि हेलमेट के साथ वे अच्छे नहीं दिख रहे हैं। अगर आप भी अपने लिए एक हेलमेट की तलाश में है। तो यहां हम आपको बता रहे हैं, कि हेलमेट खरीदते समय आपको किन जरूरी बातों को ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
Helmet - फोटो : Social Media
हेमलमेट की क्वालिटी चेक करें 
नया हेलमेट खरीदते समय सबसे पहले सुरक्षा मानकों की जांच करनी चाहिए। हेलमेट इस पर ISI मार्क होना चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होता है कि हेलमेट अच्छी क्वालिटी का है। हेलमेट खरीदते समय उसकी फिटिंग चेक करना भी बहुत जरूरी है। आपको ऐसा हेलमेट चुनना चाहिए जो आपके सिर पर अच्छी तरह फिट बैठता हो। साथ ही आरामदायक भी हो। हेलमेट में वेंटिलेशन अच्छा होना चाहिए। क्योंकि यह राइडिंग के दौरान आपके सिर को कूल रखेगा।
विज्ञापन

3 of 6
Helmet - फोटो : Social Media
अच्छी विजिबिलिटी जरूरी
बाइक की सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हेलमेट की अच्छी विजिबिलिटी होनी बहुत जरूरी है। इसके लिए वाइजर अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। इसका ध्यान रखना चाहिए कि आप काले रंग के वाइजर वाला हेलमेट न खरीदें। दरअसल काले रंग के वाइजर से रात में बाइक चलाने के दौरान काफी दिक्कत हो सकती है। जबकि नॉर्मल वाइजर से किसी भी समय विजिबिलिटी की दिक्कत नहीं होगी। हेलमेट में अगर एंटी-फॉग फीचर हो तो धुंध के समय दोपहिया वाहन चलाना आसान हो जाता है। 

4 of 6
Helmet - फोटो : iStock
हेलमेट वजन में होना चाहिए हल्का 
हेलमेट का वजन बहुत मायने रखता है। आपको ऐसा हेलमेट चुनना चाहिए जो आपको पहने के बाद सिर पर ज्यादा भारी न लगे। बाजार में फुल फेस और हाफ फेस हेलमेट दोनों उपलब्ध हैं। कई लोग ज्यादा हवा लगने के लिए हास फेस हेलमेट का चुनाव करते हैं। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से फुल फेस हेलमेट खरीदना ज्यादा सही होता है।
विज्ञापन

5 of 6
Helmet - फोटो : iStock
स्पोर्ट्स बाइक के लिए हेलमेट
अगर आप स्पोर्ट्स बाइक चलाने के शौकीन हैं तो आपको इसके लिए ट्रैक डे हेलमेट खरीदना चाहिए। यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। ये एक फुल फेस हेलमेट है, जो ज्यादा सुरक्षा देता है। इन हेलमेट में सबसे ऊपर एयर वेंट्स होते हैं, जिनसे हवा को अंदर और बाहर होती है। इसकी कीमत रेगुलर हेलमेट की तुलना से थोड़ी ज्यादा होती है, पर ये हेलमेट बेहतर सुरक्षा देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Helmet - फोटो : iStock
एडवेंचर बाइक राइडिंग के दीवानों के लिए एडीवी हेलमेट एक मॉड्यूलर मोटोक्रॉस हेलमेट बेहतर साबित हो सकता है। इसके आलावा कंफर्ट के लिए कुछ हेलमेट में एक्स्ट्रा पैडिंग भी दी जाती है। दुर्घटना के दौरान इन हेलमेट में आपका सिर सेफ पॉजिशन में रहता है, जो आपको चोट से बचता है। वहीं हल्की प्लास्टिक के वाइजर वाले हेलमेटआपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें