दुनियाभर में कार के लिए सुरक्षा का मानक तय करने वाली संस्था Global New Car Assessment Programme (Global NCAP), ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ग्लोबल एनसीएपी) ने एक बार फिर नियम कड़े कर दिए हैं। खासकर भारत में इसके "भारत के लिए सुरक्षित कारें" अभियान ने लोगों को कार सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में बड़ी भूमिका निभाई है। पिछले कुछ वर्षों में, ग्लोबल एनसीएपी ने कारों के सामान्य सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए अपने परीक्षण मानदंडों को धीरे-धीरे अपडेट किया है। जिससे अब गाड़ियों को सुरक्षा मानकों पर और कड़ी परीक्षा देनी होगी।
यह भी पढ़ें - Ampere Magnus Grand: एम्पीयर ने लॉन्च किया नया फैमिली स्कूटर मैग्नस ग्रैंड, जानें कीमत और फीचर्स