Maruti Suzuki Grand Vitara Strong Hybrid Car at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
हाइब्रिड सिस्टम कितने प्रकार के होते हैं?
फुल हाइब्रिड क्या है?
फुल हाइब्रिड कार इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर या दोनों को साथ में इस्तेमाल कर सकती है। कुछ स्थितियों में यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड पर भी चल सकती है। यह सिस्टम बेहतर माइलेज और ज्यादा लचीलापन देता है।
माइल्ड हाइब्रिड क्या है?
माइल्ड हाइब्रिड में इलेक्ट्रिक मोटर इंजन को केवल सपोर्ट करती है। यह कार को सिर्फ बिजली से नहीं चला सकती। आमतौर पर यह स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और हल्के एक्सिलरेशन में मदद करती है।
प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) क्या है?
प्लग-इन हाइब्रिड में बड़ी बैटरी होती है, जिसे बाहरी पावर सोर्स से चार्ज किया जा सकता है। यह ज्यादा दूरी तक केवल इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है। यह सिस्टम इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों का संतुलित उपयोग करता है।