अगर आपके पास कार या फिर कोई अन्य वाहन है तो आपके लिए यह खबर काम की साबित हो सकती है। दरअसल, लोगों के बीच कई तरह के मिथक होते हैं, जिनपर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं। जी हां, जैसे कार में हवाई जहाज का फ्यूल डालने से कार की माइलेज बढ़ जाती है। अगर कार में सुबह-सुबह ईंधन डलवाया जाए तो इससे कार की क्षमता बढ़ती है। ऐसे में आपको इस तरह की बातों की सच्चाई जाननी चाहिए, ताकि आप किसी भी तरह की गलतफहमी से बच सकें।