फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती हुईं BS6 इंजन वाली ये कारें, कंपनियां दे रही हैं इन गाड़ियों पर शानदार छूट!

Mon, 16 Dec 2019 04:06 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : amar ujala
अगर आप ये सोच कर कार नहीं खरीद रहे हैं कि जब भारत में BS6 इंजन के साथ गाड़ियां लॉन्च होंगी, तभी खरीदेंगे तो आप अपना बड़ा नुकसान कर रहे हैं। क्योंकि मंदी की मार झेल रहीं कई ऑटो कंपनियां अपनी BS6 उत्सर्जन मानक वाली गाड़ियों पर भी शानदार छूट दे रही हैं। लेकिन जनवरी आते ही कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं और आपको इन कारों पर फिर शायद ही छूट मिले। जानते हैं किन बीएस6 कारों पर मिल रहा है डिस्काउंट...
 
विज्ञापन

2 of 9
Alto VIP number - फोटो : Social

Maruti Suzuki Alto 800 (BS6)

डिस्काउंट- 60 हजार रुपये तक।    
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी पहली भारतीय कंपनी है जिसने अपनी कारो में बीएस-6 इंजन देना शुरू किया। मारुति ने अपनी कई गाड़ियों को नए इंजन में उतार दिया है। अपनी एंट्री लेवल की हैचबैक मारुति ऑल्टो 800 पर कंपनी 60 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 40 हजार रुपये कैश, 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये कारपोरेट छूट शामिल है।
 
विज्ञापन

3 of 9
New Wagon R Styling

Maruti Suzuki WagonR (BS6)  

डिस्काउंट- 45 हजार रुपये तक।    
मारुति ने इसी साल अपनी इस कार का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन लॉन्च किया था। मारुति सुजुकी वैगन आर में बीएस-6 उत्सर्जन मानक इंजन दिया गया है। इसमें इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। साथ ही इसमें पांच स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियर बॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में 1.0 लीटर इंजन को भी बीएस-6 से अपडेट दिया है। कंपनी इस कार पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और  पांच हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
 

4 of 9
Maruti Swift BS6 Engine - फोटो : सांकेतिक

Maruti Suzuki Swift (BS6)

डिस्काउंट- 60 हजार रुपये तक।    
मारुति सुजुकी Swift ऐसी कार है, जिस पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। Swift में 1.2 लीटर का बीएस6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 एचपी और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 21.21 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इस पर 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर और पांच हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।
 
विज्ञापन

5 of 9
Maruti baleno hybrid-2019

Maruti Suzuki Baleno (BS6)

डिस्काउंट- 45 हजार रुपये तक।    
मारुति के नेक्सा शोरूम्स के जरिये बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो पर भी कंपनी छूट दे रही है। कंपनी इस पर अधिकतम 45 हजार रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है, जिसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, पांच हजार रुपये तक का कारपोरेट डिस्काउंट शामिल है।
 
विज्ञापन

6 of 9
Maruti Dzire

Maruti Suzuki Dzire (BS6)

डिस्काउंट- 65 हजार रुपये तक।    
मारुति सुजुकी ने अपनी तीसरी पीढ़ी की सब-कॉम्पैक्ट सब-4 मीटर सेडान Dzire पर भी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने इस कार को साल 2017 में बाजार में पेश किया था। इसमें 83 एचपी पावर वाला 1.2 लीटर का के12बी पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह बीएस-6 उत्सर्जन मानकों को पूरा करता है। इस कार पर कंपनी 65,000 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। जिसमें 40 हजार का कैशक, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
 
विज्ञापन

7 of 9
Maruti Suzuki XL6 Review - फोटो : Amar Ujala

Maruti Suzuki XL6 (BS6)

डिस्काउंट- 15 हजार रुपये तक।  
मारुति ने एमपीवी XL6 इसी साल लॉन्च किया था। इस कार पर डिस्काउंट मिलना वाकई बेहद आश्चर्यजनक है। एमपीवी अर्टिगा बेस्ट स्पोर्टी लुक वाली XL6 पर कंपनी केवल 15 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। वह भी केवल एक्सचेंज बोनस के तौर पर मिलेंगे। XL6 को केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही लॉन्च किया गया है।

8 of 9
Grand i10 Nios Review - फोटो : Amar Ujala

Hyundai Grand i10 Nios (BS6)     

डिस्काउंट- 20 हजार रुपये तक।  
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै ने अपनी इस कार को i10 Nios इसी साल लॉन्च किया था। Nios का मतलब होता है और ज्यादा। तीसरी पीढ़ी की ग्रैंड i10 NIOS पर कंपनी 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। कंपनी इसके पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर 20 हजार रुपये तक की छूट दे रही है।
 
विज्ञापन

9 of 9
Honda City BS6 - फोटो : Social Media

Honda City (BS6)

डिस्काउंट- 45 हजार रुपये तक।  
हाल ही में जैपनीज कंपनी होंडा कार्स ने मिड-साइज सेडान होंडा सिटी को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। नई होंडा सिटी पर कंपनी 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं कंपनी अगले साल नई पीढ़ी की होंडा सिटी लॉन्च करेगी, हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में नेक्सट जेनरेशन होंडा सिटी लॉन्च कर चुकी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें