फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में भी ऑटो सेक्टर है ‘हॉट’, इन SUV पर पांच लाख रुपये तक की छूट पाने का आखिरी मौका!

Sat, 14 Dec 2019 04:19 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Auto Expo 2018
2019 के आखिरी महीने में कंपनियों ने ऑफर्स की बरसात कर दी है। लगभग सभी कार कंपनियां अपनी-अपनी गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट दे रही हैं। अगले साल अप्रैल से नए बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू होने वाले हैं, कंपनियां उससे पहले ही अपना स्टॉक खत्म करना चाहती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि किन SUV पर मिल रही है पांच लाख रुपये तक की छूट...
 
विज्ञापन

2 of 10
Honda CRV - फोटो : Social Media

Honda CR-V

होंडा अपनी इस फ्लैगशिप पांचवी पीढ़ी की एसयूवी CR-V 1.6 4WD 9AT डीजल इंजन कार पर कंपनी पांच लाख तक की छूट दे रही है। इसके साथ वारंटी पैक भी मिल रहा है। वहीं, इसके 1.6 2WD 9AT कार पर चार लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 10
renault captur 2019

Renault Captur

Renault Captur डीजल और पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। Captur में 1461 सीसी का डीजल इंजन और 1498 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह पांच सीटर एसयूवी कार है। कंपनी इस एसयूवी पर सबसे ज्यादा तीन लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है, जिसमें एक्सचेंज डिस्काउंट भी शामिल है। इस गाड़ी का मुकाबला निसान किक्स, ह्यूंदै क्रेटा से है।

4 of 10
Volkswagen Tiguan 2019

Volkswagen Tiguan

भारत में जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन की फ्लगैशिप Volkswagen Tiguan एसयूवी पर भी तीन लाख रुपये और एमएनसी में काम कर रहे लोगों को दो लाख रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही कंपनी रोड साइड असिस्टेंस के साथ पांच साल की अतिरिक्त वारंटी भी दे रही है। यह एसयूवी सिंगल इंजन गियर बॉक्स कॉम्बिनेशन वाला 2.0 लीटर डीजल इंजन 143 एचपी की पावर देता है।
 
विज्ञापन

5 of 10
skoda kodiaq l&K

Skoda Kodiaq

स्कोडा अपनी फ्लैगशिप एसयूवी पर अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफऱ कर रही है। बेहद स्पेसियस यह एसयूवी कई लग्जरी फीचर्स से लैस है। वहीं इसमें 4X4 का भी फीचर मिलता है। हालांकि स्कोडा इस एसयूवी के सभी वेरियंट्स पर छूट नहीं दे रही है। स्कोडा ने Kodiaq स्टाइल ट्रिम की कीमतों में 2.37 लाख रुपये की कटौती की है।
 
विज्ञापन

6 of 10
2019 Ford Endeavour Facelift launch-1

Ford Endeavour

फोर्ड ने इसी साल एंडेवर को फेसलिफ्ट लांच किया था। कंपनी इस एसयूवी के मैनुअल ट्रांसमिशन वाले बेस वेरियंट को हाल ही में लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी इस एसयूवी के मैनुअल ट्रांसमिशन वाले वेरियंट्स पर अधिकतम 2.25 लाख रुपये की छूट दे रही है।
विज्ञापन

7 of 10
ISUZU MUX - फोटो : Social Media

Isuzu MUX

Isuzu का D-MAX V-Cross ट्रक बारत में बेहद प्रसिद्ध है। यहां की सड़कों पर खूब दिखाई देता है। वहीं इसके मुकाबले सात सीटर MUX एसयूवी इतनी पॉपुलर नहीं है। कंपनी अपनी इस एसयूवी पर दो लाख रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वहीं कंपनी इसके साथ पांच साल या डेढ़ लाख किमी तक की वारंटी भी दे रही है।
 

8 of 10
Tata hexa India - फोटो : Social Media

Tata Hexa

टाटा मोटर्स की यह एमयूवी अभी भी काफी डिमांड में है। हालांकि कंपनी अब जल्द ही इसे बंद करने जा रही है। कंपनी इसे रिप्लेस करके कैसिनी लाने वाली है। हेक्सा पर डिस्काउंट स्कीम की बात करें, तो हेक्सा के 2018 के मॉडल पर 1.8 लाख रुपये और 2019 के मॉडल पर 1.3 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

9 of 10
anand mahindra alturas g4

Mahindra Alturas G4

महिंद्रा अपनी फ्लैगशिप SUV कार Mahindra Alturas (महिंद्रा अल्टुरस) चार लाख रुपये तक का बपंर डिस्काउंट दे रही है। यह 2.2 लीटर डीजल इंजन का पूरी तरह से ऑटोमैटिक कार है। अल्टुरस में शानदार 9.2 इंच का हाईडेफिनेशन (एचडी) टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इस कार में 360 डिग्री सराउंड कैमरा, कूल्ड फ्रंट सीट और ऑटो ओपनिंग टेलगेट जैसे फीचर्स शामिल हैं जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी यह कार जबरदस्त मानी जा रही है। इसमें 9 एयरबैग दिए गए हैं। कार की एक्स-शोरूम कीमत 27.70 लाख रुपये है।
 
विज्ञापन

10 of 10
jeep compass

Jeep Compass

जीप कंपास नवंबर में बिक्री के मामले में 8वें नंबर पर रही है। नवंबर में मात्र 638 यूनिट ही बिक पाईं। वहीं कंपनी अब इसका अपडेटेट इंजन लाने वाली है। लेकिन अगर आप इस कार के मुरीद हैं, तो इस कार पर महिंद्रा के डीलर्स शानदार 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। इस गाड़ी का मुकाबला एमजी हेक्टर, किआ सेल्टोस और टाटा हैरियर से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें