फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips for Night Driving: रात में कार ड्राइव करना कितना खतरनाक, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें

Fri, 16 Sep 2022 07:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी रात में गाड़ी चलाना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। कुछ टिप्स फॉलो कर आप भी रात में ड्राइविंग को सुरक्षित बना सकते हैं। ऐसे ही टिप्स इस खबर में हम आपको बता रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
रात में कार चलाने के टिप्स - फोटो : सोशल मीडिया
दिन के मुकाबले रात में ड्राइव करने के कुछ फायदे भी होते हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। रात में कार चलाने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि रास्ते खाली होते हैं और एक जगह से दूसरी जगह जाने में समय भी कम लगता है। अगर कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए तो रात में सुरक्षित कार चला सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कार की लाइट चैक करें

2 of 6
रात में कार चलाने के टिप्स - फोटो : सोशल मीडिया
दिन की रोशनी के मुकाबले रात में सफर करने में तब सबसे ज्यादा परेशानी होती है जब कार की लाइट्स काम नहीं करतीं। ऐसी स्थिति में आपके साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरा ज्यादा हो जाता है क्योंकि जहां आपको लाइट ना होने के कारण सही से सड़क दिखाई नहीं देगी वहीं दूसरी साइड से आने वाली कार को भी आपकी मौजूदगी का पता नहीं चलेगा। इसलिए कभी भी रात में सफर करने से पहले कार की आगे और पीछे की लाइट्स को जरूर देखना चाहिए और अगर कोई भी लाइट ना जल रही हो तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए।
विज्ञापन

लो और हाई बीम का रखें ध्यान

3 of 6
रात में कार चलाने के टिप्स - फोटो : सोशल मीडिया
रात में कार की लाइट जलाकर सफर तय किया जाता है। कार में लो और हाई बीम की लाइट का ऑप्शन होता है। एक्सपर्ट्स हमेशा लो बीम पर कार चलाने की सलाह देते हैं क्योंकि लो बीम पर सामने से आ रहे वाहन के ड्राइवर को जहां आपकी मौजूदगी का पता चलता है वहीं उसकी आंखों पर भी ज्यादा लाइट नहीं जाती और कार सुरक्षित तरीके से एक दूसरे को पास कर जाती हैं। लेकिन अगर हाई बीम पर कार की लाइट होती है तो सामने से आ रही कार के ड्राइवर को कई बार देखने में परेशानी होती है।

खिड़कियां और विंडस्क्रीन रखें साफ

4 of 6
रात में कार चलाने के टिप्स - फोटो : सोशल मीडिया
रात में सफर करने के लिए सबसे जरूरी होता है अच्छी विजिबिलिटी। अगर आपकी कार के शीशे साफ नहीं होंगे तो सड़क पर दूसरे वाहनों को देखने में आपको परेशानी होगी और कई बार शीशे गंदे होने के कारण सामने से आ रही गाड़ियों की लाइट भी फैल जाती है जिससे कुछ समय के लिए दिखाई देना कम या बंद हो जाता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि रात में सफर के दौरान विंडस्क्रीन और खिड़की के कांच को साफ करें।
विज्ञापन

ओवर स्पीड है खतरनाक

5 of 6
रात में कार चलाने के टिप्स - फोटो : सोशल मीडिया
दिन या रात कभी भी कार को ज्यादा तेज नहीं चलाना चाहिए। दिन में तो रोशनी होने के कारण दूसरी लेन और वाहन का अंदाजा हो जाता है लेकिन रात में ऐसा नहीं हो पाता और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कभी भी ओवर स्पीड में कार नहीं चलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को रखें तरोताजा

6 of 6
रात में कार चलाने के टिप्स - फोटो : सोशल मीडिया
रात में कार चलाते समय अक्सर ड्राइवर को नींद आ जाती है। सावधानी हटते ही दुर्घटना हो जाती है इसलिए रात में कार चलाते समय खुद को तरोताजा रखने की कोशिश करनी चाहिए। जब भी लगे कि नींद आ सकती है तो पास के ढाबे पर कार रोकें और चाय पिएं। इससे आप सुरक्षित तरीके से मंजिल तक पहुंच पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें