फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FASTag: फास्टैग को लेकर बड़ा बदलाव, केंद्र नई टोल नीति पर कर रहा है विचार

Sat, 24 May 2025 07:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार अब देश की टोल वसूली प्रणाली में एक बड़ा बदलाव लाने जा रही है। अगर आप गाड़ी चलाते हैं और नेशनल हाइवे पर अक्सर सफर करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 7
टोल टैक्स - फोटो : Adobe Stock
सरकार अब देश की टोल वसूली प्रणाली में एक बड़ा बदलाव लाने जा रही है। इस नए प्रस्तावित FASTag (फास्टैग) पॉलिसी का मकसद है हाईवे पर यात्रा को आसान और झंझट-मुक्त बनाना। अगर आप गाड़ी चलाते हैं और नेशनल हाइवे पर अक्सर आते-जाते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें - Xiaomi SU7: शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 पर उठे सवाल, सुरक्षा, परफॉर्मेंस और पारदर्शिता पर घिरी कंपनी
विज्ञापन

2 of 7
टोल टैक्स - फोटो : Adobe Stock
अब सिर्फ ₹3000 में साल भर कहीं भी यात्रा!
नई प्रस्तावित नीति के तहत वाहन मालिकों को एक नया विकल्प मिल सकता है – सालाना पास । इसके जरिए आप सिर्फ 3000 रुपये सालाना भुगतान करके देश भर में नेशनल हाइवे, एक्सप्रेसवे और स्टेट एक्सप्रेसवे पर अनलिमिटेड सफर कर सकते हैं। इसका मतलब है कि बार-बार फास्टैग रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें - US Tariffs: वोल्वो के सीईओ की चेतावनी- टैरिफ बढ़ने से गाड़ियों की बढ़ेगी कीमत, खरीदारों पर पड़ेगा असर
विज्ञापन

3 of 7
टोल टैक्स - फोटो : संवाद
दो ऑप्शन - जैसा ट्रैवल वैसा पेमेंट
सरकार ने दो तरह के पेमेंट मॉडल सुझाए हैं:
  • सालाना पास : 3000 रुपये एक बार सालाना देकर पूरे देश में बिना दूरी की सीमा के ट्रैवल की सुविधा।
  • दूरी के हिसाब से भुगतान : अगर आप कम यात्रा करते हैं, तो ये मॉडल बेहतर हो सकता है। जहां हर 100 किमी के लिए 50 रुपये चुकाना होगा।

यह भी पढ़ें - Advance Tip: उबर के बाद अब ओला और रैपिडो की भी जांच शुरू, 'एडवांस टिप' को लेकर CCPA सख्त

4 of 7
टोल टैक्स - फोटो : PTI
पुराने फास्टैग अकाउंट से ही होगा काम
जो लोग पहले से फास्टैग इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। कोई नया डॉक्युमेंट या अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने पुराने फास्टैग अकाउंट से ही इस नई नीति को चुन सकते हैं। सरकार ने उस पुराने प्रस्ताव को भी वापस ले लिया है जिसमें 30,000 रुपये देकर 15 साल के लिए 'लाइफटाइम फास्टैग' लेने की बात की गई थी।

यह भी पढ़ें - Honda CB750 Hornet: होंडा सीबी750 हॉर्नेट भारत में लॉन्च, जानें इस प्रीमियम बाइक की कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

5 of 7
टोल टैक्स - फोटो : एएनआई
बैरियर फ्री टोल सिस्टम: अब रुकने की जरूरत नहीं
इस नई नीति का सबसे दिलचस्प हिस्सा है - बिना बैरियर वाला टोल सिस्टम। यानी अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। अभी जो सेंसर-बेस्ड सिस्टम है, उसे भी धीरे-धीरे हटाया जाएगा। इससे जाम कम होगा, पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और सफर पहले से कहीं ज्यादा स्मूथ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - Honda CB1000 Hornet SP: होंडा ने भारत में लॉन्च की नई प्रीमियम बाइक, जानें कीमत और फीचर्स 
विज्ञापन

6 of 7
टोल टैक्स - फोटो : Adobe Stock
टोल चोरी रोकेगी सरकार, बैंक को मिलेंगे ज्यादा अधिकार
टोल राजस्व में होने वाले बदलाव की भरपाई के लिए सरकार डिजिटल डाटा के आधार पर एक मुआवजा फॉर्मूला बना रही है। ताकि जिन कंपनियों ने टोल ठेका लिया है, उनका घाटा न हो। साथ ही, टोल चोरी रोकने के लिए बैंकों को भी ज्यादा अधिकार दिए जाएंगे, जैसे कि फास्टैग में मिनिमम बैलेंस बनाए रखने का दबाव।

यह भी पढ़ें - Xiaomi YU7: शाओमी YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी का हुआ ग्लोबल डेब्यू, मिलती है 835 किमी की जबरदस्त रेंज 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टोल टैक्स - फोटो : संवाद
फिलहाल यह है सिर्फ प्रस्ताव, लेकिन उम्मीदें बड़ी
यह पूरी फास्टैग नीति अभी सरकार के विचाराधीन है, यानी लागू नहीं हुई है। लेकिन जब भी लागू होगी, यह भारत के करोड़ों ड्राइवरों के लिए यात्रा को सस्ता, तेज और आसान बना सकती है। 

यह भी पढ़ें - EV: यूरोप में पहली बार टेस्ला से आगे निकली चीन की बीवाईडी, जानें ईवी की दुनिया में क्या हैं इसके मायने 

यह भी पढ़ें - Vehicle Safety: ग्लोबल और लैटिन NCAP की मांग, दुनियाभर में गाड़ियों पर सेफ्टी लेबल लगाना हो अनिवार्य, जानें वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें