fastag annual pass
- फोटो : Adobe Stock
फास्टैग वार्षिक पास में क्या मिलेगा
एक बार एक्टिव होने के बाद यह पास निजी कार, जीप या वैन को तयशुदा नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) टोल प्लाजा पर एक साल या 200 ट्रिप (जो पहले हो) तक बिना हर बार टोल देने की सुविधा देता है।
बचत कैसे होगी
- इस पास की कीमत 3,000 रुपये है और इसमें अधिकतम 200 टोल पार करने की अनुमति है। यानी औसतन हर टोल का खर्च सिर्फ 15 रुपये पड़ेगा।
- अगर आपके रूट पर एक टोल की औसत फीस 50 रुपये है, तो 200 बार गुजरने पर आपको 10,000 रुपये देने पड़ते। लेकिन पास से यह खर्च सिर्फ 3,000 रुपये होगा, यानी 7,000 रुपये की बचत।
- अगर रूट लंबा है और टोल ज्यादा महंगा है, तो बचत और बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: टोयोटा ने अपनी कारों में E20 ईंधन के उपयोग को लेकर भ्रम किया दूर, जारी किया आधिकारिक बयान