इंडियन बाइक बाजार में पिछले महीने कुछ खास लॉन्चिंग हुईं। इनमें कुछ ऐसी सुपर बाइक्स भी भारतीय बाजार में आईं जिनकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। ऐसी एक बाइक की कीमत में आम आदमी अपने लिए एक एसयूवी खरीद लेता है। तो चलिये, जानते हैं कि दिखने और चलाने में एकदम बेहतरीन बाइक्स की क्या है कीमत और फीचर्स।
विज्ञापन
2 of 6
डुकाटी
- फोटो : सोशल मीडिया
डुकाटी Panigale V4
Ducati India ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप सुपरबाइक Panigale V4 को लॉन्च किया। कंपनी ने अपनी इस सुपरबाइक के तीन वैरिएंट्स - V4, V4-S और V4-SP2 लॉन्च किये। इन बाइक्स के लिए कंपनी ने एयरोडाइनैमिक्स में बदलाव किये थे। इनमें से V4 वेरिएंट में 1,103cc V4 इंजन है जो 13,000 rpm पर 212.5 bhp और 9,500 rpm पर 123.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कीमत की बात करें तो इसका V4 वेरिएंट 26.49 लाख रुपये एक्स शोरूम की कीमत के साथ आता है तो V4-S की एक्स शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये है। इसके सबसे महंगे वेरिएंट V4-SP2 की एक्स शोरूम कीमत 40.99 लाख रुपये है।
विज्ञापन
3 of 6
डुकाटी
- फोटो : सोशल मीडिया
डुकाटी Streetfighter V2
इसी कंपनी की दूसरी बाइक Streetfighter V2 रही जिसे पिछले महीने ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया। 955 सीसी ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ आने वाली ये सुपर बाइक 10,750 आरपीएम पर 150.9 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 9,000 आरपीएम पर 101.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकती है। Ducati Streetfighter V2 बाइक की भारत में एक्स शोरूम कीमत 17.25 लाख रुपये है।
4 of 6
बीएमडब्ल्यू 1250 आरटी
- फोटो : सोशल मीडिया
BMW R1250 RT
BMW ने भी पिछले महीने अपनी ताकतवर सुपर बाइक R1250 RT को भारतीय बाजार में पेश किया। इस बाइक में 1250 सीसी का बॉक्सर ट्विन डीओएचसी इंजन दिया गया है जिससे 132.2 बीएचपी की पावर, 7750 आरपीएम पर 143 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। BMW R1250 RT की एक्स शोरूम कीमत 23.95 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
हॉर्ले डेविडसन बाइक
- फोटो : सोशल मीडिया
Harley-Davidson Nightster
अमेरिकी सुपर बाइक कंपनी हॉर्ले ने 15 लाख रुपये एक्स शोरूम की रेंज में Nightster बाइक को इंडिया में उतारा। सुपर बाइक 975 सीसी इंजन से 89 बीएचपी की ताकत 7500 आरपीएम और 95 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है।
Triumph Bonneville T100
ट्रायम्फ बोनविले सीरीज की सुपर बाइक टी100 को अगस्त महीने में भारतीय बाजार में पेश किया। इस सुपर बाइक में 900 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो 5स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका इंजन 7400 आरपीएम पर 61.1 बीएचपी और 80 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस सुपर बाइक की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये है जो जेट ब्लैक कलर में मिलती है बाकी कलर स्कीम के साथ बाइक की एक्स शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये हो जाती है।