Electric Car
- फोटो : Freepik
बेसिक ही नहीं, एडवांस इंश्योरेंस पैकेज भी ले रहे ग्राहक
ईवी खरीदने वाले ग्राहक सिर्फ बेसिक इंश्योरेंस नहीं बल्कि एडवांस इंश्योरेंस पैकेज भी ले रहे हैं, जिससे उन्हें ज्यादा सुरक्षा मिल सके।
ईवी कारों के लिए सबसे लोकप्रिय एड-ऑन कवर में जीरो डेप्रिसिएशन, रोडसाइड असिस्टेंस, बैटरी कवर, की एंड लॉक रिप्लेसमेंट, कंज्यूमेबल्स कवर, इनवॉइस प्राइस प्रोटेक्शन और टायर प्रोटेक्शन शामिल हैं।
वहीं, टू-व्हीलर ईवी के लिए खास एड-ऑन कवर में बैटरी प्रोटेक्टर (चोरी या डैमेज के लिए), चार्जर कवर, जीरो डेप्रिसिएशन और रोडसाइड असिस्टेंस शामिल हैं।