फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Enigma: एनिग्मा ने लॉन्च किए दो हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें रेंज, स्पीड और कीमत

Fri, 26 May 2023 09:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Enigma GT450 Pro Electric Scooter - फोटो : Enigma Automobiles
भोपाल स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्ट-अप Enigma Automobiles (एनिग्मा ऑटोमोबाइल्स) ने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर - Crink V1 (क्रिंक वी1) और GT450 Pro (जीटी450 प्रो) लॉन्च किए हैं। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पहले से ही बेचे जा रहे क्रिंक और जीटी450 के हाई-स्पीड वैरिएंट्स हैं। Enigma Crink V1(एनिग्मा क्रिंक वी1) हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 94,000 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। जबकि Enigma GT450 Pro (एनिग्मा जीटी450 प्रो) की कीमत 89,000 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह कीमतें इंट्रोडक्ट्री हैं और पहले 1,000 ग्राहकों को ही इसका फायदा मिलेगा। यानी बाद में इन ई-स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। 
 
विज्ञापन

2 of 4
Enigma GT450 Pro Electric Scooter - फोटो : Enigma Automobiles
बैटरी, रेंज और स्पीड
Engima Crink V1 हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर 72V वैरिएंट में उपलब्ध है और रेट्रो स्टाइल के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग पर 140 किमी की रेंज का वादा करता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है। मॉडल के दोनों छोर पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। 2.5 kWh बैटरी पैक से 3.5 घंटे का चार्जिंग समय लगता है। वहीं, Enigma GT 450 Pro अपनी 40 AH LPF बैटरी से सिंगल चार्ज पर 120 किमी की रेंज और 60 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देता है। 10-एम्पी सॉकेट के जरिए इसका चार्जिंग का समय 3.5 घंटे है।
विज्ञापन

3 of 4
Enigma Crink V1 Electric Scooter - फोटो : Enigma Automobiles
कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस 
एनिग्मा का कहना है कि इसके नए ई-स्कूटर हाई क्वालिटी वाले चेसिस, एल्यूमीनियम अलॉय व्हील्स और स्मार्ट कंट्रोलर्स के साथ बनाए गए हैं। इन मॉडल में लिथियम-आयन बैटरी मिलता है जिन्हें एआईएस 156 चरण 3 संशोधन 3 अनुमोदन हासिल है। नई हाई-स्पीड स्कूटर रेंज 20 से 40 साल की उम्र के खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इंट्रोडक्ट्री कीमत के अलावा, पहले 1,000 ग्राहकों को कंपनी की ओर से अतिरिक्त कॉम्प्लिमेंट्री सर्विस भी मिलेगी।
विज्ञापन

4 of 4
Enigma Crink V1 Electric Scooter - फोटो : Enigma Automobiles
नए एनिग्मा ई-स्कूटर रेंज के लिए बुकिंग शुरू हो गई है और ग्राहक जल्द ही कंपनी की वेबसाइट पर किसी भी वाहन को ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि पूरी रेंज FAME II पॉलिसी का अनुपालन करती है। स्टार्ट-अप भविष्य में बाजार में क्रिंक V1 के और वैरिएंट्स को पेश करने की योजना बना रहा है, जिसमें इस साल दिवाली के आसपास आने वाला B2B इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें