TVS iQube ST
- फोटो : TVS Motor
कौन-सी कंपनी किससे आगे
टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस मोटर ने बढ़त बनाए रखी, हालांकि इसके आंकड़े अगस्त के 24,282 से घटकर सितंबर में 22,491 यूनिट्स रह गए। बजाज ऑटो ने शानदार उछाल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जो अगस्त में 11,822 से बढ़कर सितंबर में 19,554 यूनिट्स रहा। एथर एनर्जी लगभग स्थिर रही- अगस्त के 18,070 से बढ़कर सितंबर में 18,122 यूनिट्स। ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में बड़ी गिरावट आई, जो अगस्त के 19,020 से घटकर सितंबर में सिर्फ 13,374 यूनिट्स रह गई। हीरो मोटोकॉर्प भी नीचे गया। अगस्त के 13,372 से घटकर सितंबर में 12,740 यूनिट्स रहा।
यह भी पढ़ें - DL: जल्द ही कड़े प्रतिबंध, नशे में गाड़ी चलाने पर निलंबित होगा लाइसेंस, बार-बार उल्लंघन पर प्रतिबंध का खतरा