Bajaj Chetak 3503
- फोटो : Chetak
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री ने पार किया 1 लाख यूनिट का आंकड़ा
मई 2025 में भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट ने भी जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की। फाडा की रिपोर्ट बताती है कि इस महीने 1,00,345 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अप्रैल 2025 की तुलना में 9.32 प्रतिशत ज्यादा है। अप्रैल में 91,791 यूनिट्स बिकी थीं। वहीं, मई 2024 में यह आंकड़ा 77,330 यूनिट्स था। यानी सालाना आधार पर 29.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बाजार हिस्सेदारी अब बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई है, जबकि अप्रैल 2025 में यह 5.4 प्रतिशत और मई 2024 में 5.0 प्रतिशत थी।
यह भी पढ़ें - WWDC 2025: iOS 26 के साथ एपल कारप्ले में आए तीन बड़े बदलाव, जानें डिटेल्स
यह भी पढ़ें - Tyres: मेक्सिको में अपनी टायर फैक्ट्री बंद करेगी मिशेलिन, कंपनी ने बताई यह वजह