फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 EV Two-Wheeler Brands: देश के टॉप 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड, जानें अक्तूबर में किसने की कितनी बिक्री

Thu, 03 Nov 2022 07:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Ola S1 Air Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों में लोगों की दिलचस्पी धीरे-धीरे बढ़ रही है। खासतौर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया की मांग में इजाफा हुआ है। इसका प्रमाण यह है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट ने अक्तूबर में अब तक का सबसे अच्छा महीना देखा। फेस्टिव सीजन के उत्साह के साथ, ईवी दोपहिया निर्माताओं ने पिछले महीने 75,000 यूनिट से ज्यादा की बिक्री की, जो पिछले साल के त्योहारी महीने के दौरान बेची गई बिक्री की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है। यह सितंबर की बिक्री संख्या से भी काफी ज्यादा है, जो अक्तूबर से पहले तक सबसे ज्यादा दर्ज की गई थी। पिछले महीने ईवी दोपहिया वाहनों की बिक्री में उछाल में ओला इलेक्ट्रिक और ओकिनावा ऑटोटेक को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। यहां हम आपको अक्तूबर बिक्री के आधार पर भारत में टॉप-5 इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड्स के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Ola S1 Air Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric
भारत में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माताओं की सूची में अक्तूबर में Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) पहले नंबर पर रही। तमिलनाडु स्थित ईवी निर्माता का दावा है कि उसने अपने S1 और S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की 20,000 यूनिट्स बेची हैं। कंपनी के मुताबिक अगस्त 2021 में मॉडल लॉन्च करने के बाद से यह एक रिकॉर्ड है। हालांकि, वाहन पोर्टल के अनुसार, ओला ने सिर्फ 15,065 यूनिट्स की बिक्री की है। 
विज्ञापन

3 of 6
Okinawa Okhi 90 - फोटो : Okinawa Autotech
Okinawa Autotech
राजस्थान स्थित ईवी निर्माता Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) ने भी अक्तूबर में अपने सबसे ज्यादा मासिक बिक्री के आंकड़े को छू लिया। कंपनी ने एलान किया कि उसने पिछले महीने 17,531 यूनिट्स की बिक्री की। ओकिनावा ऑटोटेक के एमडी और संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने बिक्री में बढ़ोतरी के बारे में बताते हुए कहा, "महामारी के बाद ग्राहकों की खरीद भावना में सुधार हो रहा है और हम आने वाले महीनों में इस बिक्री की रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए आश्वस्त हैं।" 

4 of 6
Ampere Electric scooter - फोटो : Ampere
Ampere
ग्रीव्स कॉटन के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माण कंपनी Ampere (एम्पीयर) अक्तूबर में तीसरी सबसे बड़ी ईवी निर्माता बन गई। कंपनी ने पिछले महीने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की 9,173 यूनिट्स की बिक्री की।
विज्ञापन

5 of 6
Hero electric scooter - फोटो : For Reference Only
Hero Electric
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में टॉप पर रहने वाली कंपनी Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) इस सूची में चौथे नंबर पर आई। कंपनी ने पिछले महीने सितंबर के आंकड़ों की तुलना में अक्तूबर की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की। हीरो इलेक्ट्रिक ने अक्तूबर में 8,348 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले महीने में 8,018 यूनिट्स की बिक्री से थोड़ी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ather 450X Gen 3 Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
Ather Energy
पिछले साल के इसी महीने की तुलना में अक्तूबर में Ather Energy (एथर एनर्जी) ने अपनी बिक्री में दोगुना उछाल दर्ज किया। इलेक्ट्रिक स्कूटर 450X की 8213 यूनिट्स और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी के साथ, एथर ने साल-दर-साल 122 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है। इनमें से एथर ने दिवाली पर बेंगलुरु में एक ही दिन में एथर 450X की 250 यूनिट्स डिलीवर की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें