फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Cars: जनवरी में इस बाजार में बिकनेवाली नई कारों में 96 प्रतिशत थी इलेक्ट्रिक, जानें डिटेल्स

Tue, 04 Feb 2025 06:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनवरी में स्कैंडिनेवियाई देश नॉर्वे में कुल 9,343 नई कारें बेची गईं, जिनमें से 8,954 फुल इलेक्ट्रिक थीं।
विज्ञापन
1 of 6
Electric Vehicles - फोटो : Freepik
नॉर्वे में जनवरी में रजिस्टर हुई नई कारों में से 96 प्रतिशत इलेक्ट्रिक थीं, जो देश के ओनली जीरो-एमिशन वाहनों की बिक्री के लक्ष्य के बेहद करीब है।

नॉर्वेजियन रोड फेडरेशन (OFV) के अनुसार, जनवरी में कुल 95.8% नई कारें पूरी तरह इलेक्ट्रिक थीं। अगर रीचार्जेबल हाइब्रिड मॉडल को भी शामिल करें, तो यह आंकड़ा 96.8% तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
Electric Car - फोटो : Freepik
जनवरी में कितनी इलेक्ट्रिक कारें बिकीं?
कुल 9,343 नई कारें बेची गईं। इनमें से 8,954 कारें पूरी तरह इलेक्ट्रिक थीं। OFV के डायरेक्टर ऑयविंड सोलबर्ग थॉर्सन ने कहा, "ऐसा पहले कभी नहीं हुआ... अगर पूरा साल इसी तरह चलता रहा, तो हम बहुत जल्द 2025 के लक्ष्य के करीब पहुंच जाएंगे।"

लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हासिल करने के लिए सरकार को उन प्रोत्साहनों (इंसेंटिव) को जारी रखना होगा। जिनकी वजह से लोग इलेक्ट्रिक कारों को ज्यादा फायदे का सौदा मानते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Electric Car - फोटो : Freepik
कौन-सी कारें सबसे ज्यादा बिकीं?
50 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में सिर्फ 2 ही गैर-इलेक्ट्रिक थे और उनमें से पहला 33वें स्थान पर रहा।

4 of 6
Electric Car - फोटो : Freepik
नॉर्वे में इलेक्ट्रिक कारें क्यों ज्यादा बिक रही हैं?
नॉर्वे में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर कई टैक्स नहीं लगते, जिससे ये पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों की तुलना में सस्ती पड़ती हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक कारों को कई फायदे मिलते हैं, जैसे:
  • टोल टैक्स से छूट
  • पब्लिक पार्किंग में फ्री पार्किंग
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट लेन में चलने की अनुमति

हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में कुछ टैक्स छूट और इंसेंटिव हटा दिए गए हैं। फिर भी इलेक्ट्रिक कारें आम हो गई हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Electric Car - फोटो : Freepik
पेट्रोल-डीजल कारों की हालत
OFV ने बताया कि जनवरी में देश में पंजीकृत नई कारों में डीजल कारों की हिस्सेदारी सिर्फ 1.5 प्रतिशत थी, जबकि पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी सिर्फ 0.4 प्रतिशत थी।

सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल टोयोटा bZ4X था, जो फॉक्सवैगन ID.4 और निसान एरिया से आगे था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Electric Car - फोटो : Freepik
यूरोप में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री
इसकी तुलना में, कारमेकिंग लॉबी ACEA के अनुसार, पूरे वर्ष 2024 में यूरोप में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में हिस्सेदारी सिर्फ 13.6 प्रतिशत थी, जो 2020 के बाद पहली बार घटी है। अकेले दिसंबर महीने में इसकी हिस्सेदारी 15.9 प्रतिशत थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें