फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Kiger : रेनो ने अपनी सबसे किफायती और दमदार एसयूवी की पेश, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

Fri, 29 Jan 2021 12:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Renault Kiger - फोटो : Renault
देश में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट काफी हॉट हो गया है। हाल ही में Nissan (निसान) की Magnite (मैग्नाइट) की एंट्री के बाद, अब Renault India (रेनो इंडिया) ने अपनी Kiger (काइगर) एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया है। फ्रांसीसी कार निर्माता को अपनी इस सबसे किफायती कार Renault Kiger से काफी उम्मीदें हैं और कंपनी के मुताबिक यह कार भारत में उसकी किस्मत बदल सकती है। कंपनी अपनी इस कार Renault Kiger को भारतीय कार बाजार में सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उतार रही है। कंपनी ने इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को पहली बार कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर नवंबर 2020 में प्रदर्शित किया था। रिपोर्ट के मुताबिक रेनो इंडिया अपनी B-SUV को भारतीय बाजार में इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। जानें इस कार की सारी डिटेल्स।
विज्ञापन

2 of 8
Renault Kiger - फोटो : Renault
डिजाइन और लुक
कार अपने कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलती जुलती है। कार के फ्रंट बंपर में हॉराइजंटल स्टैक्ड हेडलैंप्स और स्लीक एलईडी डीआरएल दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक और हाई बोनट लुक देते हैं। सिग्नेचर फ्रंट मेन ग्रिल की स्टाइल को देखकर लगता है कि यह कंपनी की लोकप्रिय एंट्री-लेवल क्रॉसहैच कार Kwid से प्रभावित है। कार के साइड में खूबसूरत लुक वाले अलॉय दमदार आर्च के साथ पेश किए गए हैं जो इसकी बोल्ड अपील को और बढ़ाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
Renault Kiger - फोटो : Renault
रेनो ने दरवाजे और व्हील आर्च पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया है जिससे कार का लुक आक्रामक लगता है। कार में डुअल-टोन इफेक्ट वाली रूफ दी गई है। जिसके सिर्फ हाई-स्पेक वेरिएंट्स तक सीमित होने की संभावना है। कार के रियर में उलटे सी-शेप के एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं जो काफी शार्प और मॉडर्न दिखते हैं। 

4 of 8
Renault Kiger - फोटो : Renault
इंजन
Renault Kiger में दो इंजन ऑप्शन दिया गया है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ 5 स्पीड EASY-R AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड X-TRONIC CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 8
Renault Kiger - फोटो : Renault
प्लेटफॉर्म और डायमेंशन
Kiger एसयूवी Renault के मॉड्यूलर CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी पहले Triber को बना चुकी है। डायमेंशन की बात करें तो Kiger एसयूवी की साइज Magnite जितनी ही होगी। मैग्नाइट एसयूवी की लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm और ऊंचाई 1572 mm है। इस कार में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसका व्हीलबेस 2500 mm लंबा है। 
विज्ञापन

6 of 8
Renault Kiger - फोटो : Renault
इंटीरियर और फीचर्स
Kiger के इंटीरियर की बात करें तो कार का कैबिन काफी आकर्षक है। कार के अंदर वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 20.32 सेमी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लोटिंग रूफटॉप, ARKAMYS 3डी साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन यानी कीलेस एक्सेस, वॉइस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Renault Kiger - फोटो : Renault
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई एसयूवी Kiger में डुअल फ्रंट एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सराउंड व्यू मिरर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
Renault Kiger - फोटो : Renault
कीमत और मुकाबला
कंपनी का कहना है कि Kiger भारत में तैयार किया जा रहा एक ग्लोबल उत्पाद होगा। हालांकि कंपनी ने नई रेनो एसयूवी की कीमतों का एलान जल्द ही करने की बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय बाजार में Renault Kiger को 6 लाख रुपये से 8 लाख रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में नई Kiger कार का मुकाबला Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Suzuki Vitara Brezza, Tata Nexon, Mahindra KUV300 और इस सेगमेंट की अन्य एसयूवी से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें