फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Trip Tips: पहाड़ों की ट्रिप पर बाइक से जाने का प्लान? बैग पैक करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Mon, 15 Jun 2026 07:00 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bike Trip Tips: अगर आप भी इस गर्मी में अपनी बाइक से पहाड़ों की शानदार ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ लोकेशन और रूट तय करना ही काफी नहीं है। सफर पर निकलने से पहले अपनी बाइक की भी अच्छी तरह जांच कर लेना जरूरी है, ताकि रास्ते में कोई तकनीकी परेशानी आपकी ट्रिप का मजा किरकिरा न कर दे। इसलिए आइए जानते हैं कि आखिर कौन-सी छोटी-छोटी लापरवाहियां आपकी पूरी यात्रा पर भारी पड़ सकती हैं? 
 
विज्ञापन
1 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Motorcycle Travel Tips: जून की छुट्टियों में ज्यादातर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं। वहीं, ट्रिप का नाम आते ही बाइक प्रेमियों के लिए मोटरसाइकिल सबसे पसंदीदा साथी बन जाती है। हालांकि, पहाड़ों के रास्तों पर सफर का असली मजा तभी लिया जा सकता है, जब आपकी बाइक पूरी तरह फिट हो और आपकी तैयारी भी पक्की हो। जरा-सी लापरवाही रास्ते में परेशानी खड़ी कर सकती है और पूरी ट्रिप का मजा खराब कर सकती है। इसलिए लंबी यात्रा पर निकलने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
लंबी राइड से पहले इंजन की जांच है सबसे जरूरी
  • कई राइडर्स बिना ज्यादा ब्रेक लिए लगातार बाइक चलाना पसंद करते हैं,  लेकिन लंबे समय तक लगातार बाइक चलाने से इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसलिए किसी भी लंबी यात्रा पर निकलने से पहले बाइक की सर्विस जरूर करवानी चाहिए।
  • सर्विस के दौरान इंजन, इंजन ऑयल, ब्रेक और अन्य जरूरी हिस्सों की जांच हो जाती है, जिससे रास्ते में अचानक खराबी आने की संभावना काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
रात का सफर हो तो लाइट्स जरूर जांच लें
  • लंबी दूरी के सफर में कई बार रात के समय भी बाइक चलानी पड़ती है। ऐसे में हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर पूरी तरह सही स्थिति में होना बेहद जरूरी है।
  • लाइट्स न केवल आपको रास्ता दिखाती हैं, बल्कि दूसरे वाहन चालकों को आपकी मौजूदगी का भी संकेत देती हैं। सफर शुरू करने से पहले सभी लाइट्स को चेक करें और यदि कोई खराब हो तो उसे तुरंत बदलवा लें।

4 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
सामान रखने की सही व्यवस्था भी है जरूरी
  • लंबी यात्रा में कपड़े, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान साथ ले जाना पड़ता है। ऐसे में सामान को सुरक्षित तरीके से बांधना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए मजबूत और अच्छी गुणवत्ता वाली रस्सियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके अलावा बाजार में कई तरह के लगेज बैग और बाइक कैरियर भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आसानी से मोटरसाइकिल पर लगाया जा सकता है। इससे सफर के दौरान सामान गिरने या नुकसान होने का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
इमरजेंसी में काम आएंगे ये जरूरी सामान
किसी भी लंबी बाइक यात्रा में केवल बाइक ही नहीं, बल्कि खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए कुछ ऐसे सामान हमेशा साथ रखें जो आपात स्थिति में मदद कर सकें।
विज्ञापन

6 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
पंचर रिपेयर किट रखें साथ
अगर रास्ते में टायर पंचर हो जाए तो यह किट काफी काम आ सकती है और आपको तुरंत सहायता मिलने तक मदद कर सकती है।
विज्ञापन

7 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
अतिरिक्त लाइट रखें
पहाड़ी या सुनसान इलाकों में रात के समय अतिरिक्त लाइट या टॉर्च बेहद उपयोगी साबित होती है।

8 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
पेट्रोल के लिए जैरी कैन
कई पहाड़ी मार्गों पर पेट्रोल पंप दूर-दूर होते हैं। ऐसे में अतिरिक्त ईंधन साथ रखना समझदारी भरा कदम हो सकता है।

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
खाने-पीने का सामान
लंबे सफर में कभी भी भूख या थकान महसूस हो सकती है। इसलिए कुछ हल्का खाद्य पदार्थ और पानी हमेशा अपने साथ रखें।
विज्ञापन

10 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
सुरक्षित सफर के लिए तैयारी जरूरी
बाइक से पहाड़ों की यात्रा मूड फ्रेस कर सकती है, लेकिन सुरक्षित सफर के लिए सही तैयारी बेहद जरूरी है। इंजन की जांच, लाइट्स की स्थिति, सामान की सुरक्षित पैकिंग और जरूरी इमरजेंसी किट साथ रखने से आपकी यात्रा ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बना सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें