E20 ईंधन से इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं?
- फोटो : एआई
क्या E20 पेट्रोल से इंश्योरेंस क्लेम पर कोई असर पड़ेगा?
इस मुद्दे पर ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने स्पष्ट किया है कि E20 फ्यूल का इस्तेमाल करने से मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी रद्द या अमान्य नहीं होती। कंपनी के मुताबिक, किसी वाहन में E20 पेट्रोल भरवाना लापरवाही नहीं माना जाएगा, चाहे वाहन पुराना ही क्यों न हो।
कंपनी ने कहा कि मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी दुर्घटना, चोरी, थर्ड-पार्टी नुकसान और पर्सनल एक्सीडेंट जैसी घटनाओं को कवर करने के लिए बनाई जाती हैं। केवल फ्यूल के प्रकार के आधार पर कोई क्लेम खारिज नहीं किया जाता।
हालांकि, इंजन की सामान्य घिसावट, मैकेनिकल खराबी या मेंटेनेंस से जुड़े खर्च आमतौर पर स्टैंडर्ड मोटर इंश्योरेंस में कवर नहीं होते, चाहे वाहन किसी भी प्रकार का फ्यूल इस्तेमाल कर रहा हो।