फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग टिप्स: नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का है विचार, तो शोरूम विजिट करते वक्त रखें इन जरूरी बातों का ख्याल

Sat, 17 Apr 2021 04:53 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
electric scooter - फोटो : For Refernce Only
हाल ही दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो को अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतक की बुकिंग बंद करनी पड़ी। चेतक की भारी मात्रा में बुकिंग होने के चलते कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा। लेकिन हर कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर को जनता से ऐसा रेस्पॉन्स मुश्किल से ही मिलता है। इसकी वजह होती है बिल्ड क्वॉलिटी और फीचर्स, जो इसे जनता में पॉपुलर बनाते हैं। अगर आप भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, तो रखें इन बातों का ध्यान...
विज्ञापन

2 of 8
Electric Scooter - फोटो : for Reference Only

डिजाइन

वाहन का डिजाइन ऐसा हो, जो हर किसी मन मोह ले, चाहे वह कार, बाइक या स्कूटर ही क्यों न हो। एक अच्छे डिजाइन वाले स्कूर में न केवल अच्छा लेग स्पेस मिलता है, बल्कि शानदार बूट स्टोरेज भी मिलता है। वहीं उसकी बिल्ड क्वॉलिटी भी अच्छी होती है। अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खोज रहे हैं, तो उसकी बिल्ड क्वॉलिटी जरूर चेक करें। साथ ही, देखें कि स्कूटर में बैटरी रखने का स्पेस इस तरह से डिजाइन हो, ताकि पानी की पहुंच वहां तक न हो सके। बैटरी को IP65/67 रेटिंग मिली हो।

 
विज्ञापन

3 of 8
electric scooter Mobile - फोटो : for Reference Only

फीचर्स

आम पेट्रोल स्कूटरों को मुकाबले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में काफी फीचर मिलते हैं। इनमें स्पीड लॉकिंग सिस्टम, एप कनेक्टिविटी, साइड स्टैंड इंडीकेटर, ई-एबीएस, डिस्क ब्रेक्स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर आते हैं। इसके अलावा गाड़ी की परफॉर्मेंस के साथ, राइडिंग पैटर्न, ट्रिप इंफॉरमेंशन, चार्जिंग परसेंटेज, जियो फेंसिंग और जीपीएस जैसे फीचर भी मिलते हैं।

 

4 of 8
Electric Scooter - फोटो : for Reference Only

रेंज

नई इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदते समय ध्यान रखें कि वह फुल चार्ज में कितनी दूरी तय करता है। यह रेंज 60 किमी से लेकर 150 किमी तक हो सकती है। वहीं कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में स्पोर्ट मोड, इको मोड होते है, हर मोड में परफॉरमेंस का अंतर होता है। वहीं उसका पिकअप भी चेक करें। इलेक्ट्रिक वाहनों में आने वाली मोटर्स जल्दी टॉर्क पकड़ती है, जिससे व्हीकल जल्दी पिकअप पकड़ता है। इसके अलावा कई कंपनियां रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का भी फीचर देती हैं, इससे बैटरी के चार्ज और डिस्चार्ज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और वाहन की एफिशिएंसी बढ़ जाती है।

 
विज्ञापन

5 of 8
Electric scooter - फोटो : for Reference Only

इलेक्ट्रिक बैटरी

सभी लेटेस्ट दोपहिया वाहनों में लीथियम-आयन बैटरी लगी होती है। पुरानी पीढ़ी के वाहनों में लेड-एसिड वाली बैटरियां आती थीं, लेकिन अब उनकी जगह पर लीथियम बैटरियां लाई जा रही हैं। लेड-एसिड वाले वेरियंट 15 से 25 फीसदी तक सस्ते हैं। वहीं लीथियम आयन बैटरी की लाइफ जहां पांच साल तक होती है, तो लेड-एसिड बैटरी की लाइफ दो साल तक होती है। लेड-एसिड बैटरी पर्यावरण के लिए भी घातक है। साथ ही, बैटरी की वारंटी की भी जांच करें। कई कंपनियां बैटरी पैक पर अतिरिक्त वारंटी भी देती हैं। जैसे कंपनियां पांच साल या एक लाख किमी की वारंटी देती हैं। अगर बैटरी पांच साल पहले ही 100 फीसदी चार्ज होने की बजाय 80 फीसदी होती है, तो उसे वारंटी के तहत बदला जा सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
Electric Scooter - फोटो : For Refernce Only

बैटरी चार्जिंग टाइम

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले चार्जर की रेटिंग चेक कर लें। उसे कितने वोल्टेज और एंपीयर की जरूरत है जांच लें। ताकि उसके लिए सही सॉकेट चुन सकें। पूरी तरह से डिस्चार्ज बैटरी को चार्ज होने में कितना वक्त लगता है यह जानने बेहद जरूरी है। साथ ही जांचे कि उसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा है या नहीं। आमतौर पर फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी 80 फीसदी तक चार्ज होने में 30 से 40 मिनट का वक्त लेती है। जबकि आम चार्जिंग पर पांच घंटे लगते हैं। साथ ही खरीदने से पहले देख लें कि क्या बैटरी को पोर्ट किया जा सकता है। यानी बैटरी स्वैपेबल या नहीं। बैटरी को निकाल कर किसी और जगह चार्जिंग की सुविधा है या नहीं। इसके अलावा बैटरी चार्जर की वारंटी भी चेक करें। कुछ कंपनियां चार्जर पर दो साल तक की वारंटी देती हैं।

 
विज्ञापन

7 of 8
electric scooter - फोटो : Amar Ujala

स्पीड

कम क्षमता वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को ड्राइविंग लाइसेसं लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। जिनकी टॉप स्पीड और मोटर कम क्षमता वाली होती है, उन्हें लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं है। किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा और मोटर आउटपुट 250 वॉट है, तो संभवतया लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन यहां तक कि हेलमेट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि अब कुछ राज्यों ने नियम बना कर जरूरी कर दिया है। लेकिन इसकी ज्यादा जानकारी के लिए डीलर से संपर्क करना बेहतर होगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
रुपये - फोटो : pixabay

बजट

भारतीय ग्राहकों के लिए कीमत बेहद मायने रखती है। आज भी ग्राहक कीमतों से समझौता नहीं करते। जैसे चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,620 रुपये है। कंपनी ने हाल ही में 27,000 रुपये का इजाफा किया है। इसलिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले देख लें कि यह आपके बजट में है या नहीं। हालांकि दिल्ली जैसे शहरों में सरकार के स्विच दिल्ली प्रोग्राम के तहत सरकार इलेक्ट्रिक दोपहिया की खरीदारी पर 30 हजार रुपये छूट भी दे रही है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स को नहीं लेने का फैसला किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें