फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dubai Police: दुबई पुलिस के बेड़े में शामिल होंगे ये 400 स्मार्ट 'मेड-इन-यूएई' Ghiath SUV पेट्रोलिंग कार, जानें क्यों हैं ये खास

Mon, 04 Apr 2022 06:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
W Motors Ghiath patrol vehicles - फोटो : W Motors
दुबई पुलिस अपने बेड़े में दुनिया की कुछ सबसे तेज, कुछ सबसे लग्जरी और कुछ सबसे पावरफुल वाहनों के होने का दावा करती है। दुबई पुलिस फोर्स के पास Ferrari (फेरारी), Bugatti (बुगाटी), Lamborghini (लेम्बोर्गिनी) मॉडल से लेकर Bentley (बेंटले,) Rolls Royce (रोल्स रॉयस), और Mercedes (मर्सिडीज) जैसी कारें हैं। और अब, यह पुलिस फोर्स अगले पांच वर्षों में अपने बेड़े 400 स्मार्ट पेट्रोलिंग वाहनों को शामिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये वाहन Ghiath एसयूवी होंगे, जो W Motors (डब्ल्यू मोटर्स) द्वारा पूरी तरह से संयुक्त अरब अमीरात में बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
W Motors Ghiath patrol vehicles - फोटो : W Motors
द नेशनल न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई पुलिस अपराध से लड़ने की अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने के लिए Ghiath पेट्रोल एसयूवी की 400 यूनिट्स को शामिल करेगी। Ghiath को व्यापक रूप से दुनिया में कहीं भी सबसे सक्षम पुलिस वाहनों में से एक के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
W Motors Ghiath patrol vehicles - फोटो : W Motors
Dh196 मिलियन (लगभग 53.3 मिलियन डॉलर, करीब 4 अरब 2 करोड़ रुपये) में, वाहनों का ताजा बैच, देश में पूरी तरह से निर्मित होने वाले पहला बैच होगा। दुबई के पुलिस प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल्ला अल मैरी के हवाले से कहा गया, "हमारा और डब्ल्यू मोटर्स का नजरिया एक जैसा है जो गतिशीलता के क्षेत्र में लेटेस्ट विकास को ध्यान में रखते हुए घूमता है और हम दुबई में सार्वजनिक सुरक्षा के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित करने के लिए इसका उपयोग करने के लिए तत्पर हैं।" 

4 of 6
W Motors Ghiath patrol vehicles - फोटो : W Motors
Ghiath में ऐसा क्या है जो इसे अनोखा बनाता है?
Ghiath एसयूवी 2018 से दुबई पुलिस के बेड़े का हिस्सा रही है। इसमें एक एडवांस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम मिलता है जो दुबई पुलिस के मुख्य कमांड रूम से जुड़ा हुआ है। यह काफी दूरी से संदिग्ध लगने वाली कारों को लगातार ट्रैक कर सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
W Motors Ghiath patrol vehicles - फोटो : W Motors
यह एक आर्टिफिशियल सिस्टम से भी लैस है जिसे सेफ सिटी ग्रुप की मदद से विकसित किया गया था जो एआई, सुरक्षा पूर्वानुमान और क्राइम रिस्पॉन्स में माहिर है। अन्य फीचर की बात करें तो इसमें 360-डिग्री पेरिस्कोप कैमरा, आठ बाहरी निगरानी कैमरे और चेहरे और लाइसेंस प्लेट पहचान प्रणाली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
W Motors Ghiath patrol vehicles - फोटो : W Motors
केबिन के अंदर एक 16-इंच की मेन स्क्रीन भी है। इसमें दो इंजन ऑप्शन 4.0-लीटर V6 और  5.6-लीटर V8 मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें