फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dubai Police: दुबई पुलिस ने अपने बेड़े में शामिल की यह महंगी सुपरकार, 330 Kmph है टॉप स्पीड, जानें खूबियां

Tue, 20 Feb 2024 02:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Dubai Police adds McLaren Artura to its fleet - फोटो : Dubai Police
यदि आप किसी सड़क पर चल रहे हैं और अचानक एक चमकती हुई रोशनी और सायरन के साथ McLaren Artura (मैकलारेन आर्टुरा) आपको रोकने की कोशिश करती है, तो बेहतर है कि आप रुक जाएं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप दुबई में हैं और यहां की पुलिस ने अपने बेड़े में इस बेहद महंगी सुपरकार को शामिल किया है। और यह इस बात की परवाह किए बगैर आपका पीछा करेगी कि आप खुद कौन सी कार चला रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Dubai Police adds McLaren Artura to its fleet - फोटो : Dubai Police
दुबई में रहने वालों को सड़कों पर एक McLaren Artura सुपरकार को निहारने के लिए अपनी आंखें खुली रखने की जरूरत है। दुबई में पुलिस अधिकारी बनना अब और भी आकर्षक हो गया है। क्योंकि दुबई पुलिस फोर्स ने अपने बेड़े में एक और अविश्वसनीय सुपरकार को शामिल किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
Turkish police supercars - फोटो : Social Media
हाल ही में, दुनिया भर की पुलिस बलों ने गंभीरता से अपने तौर-तरीकों को एडवांस्ड किया है। तुर्की ने हाल ही में अपराधियों से 23 लग्जरी वाहनों को जब्त कर लिया, जिसमें एक Porsche Taycan (पोर्श टेकन) और एक Bentley Continental (बेंटले कॉन्टिनेंटल) शामिल है, और उन्हें अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। और सऊदी अरब के पुलिस की सभी कार जल्द ही Lucid Air EV (ल्यूसिड एयर ईवी) होंगी।

4 of 7
दुबई पुलिस की गाड़ी - फोटो : Social media
दुबई की पुलिस फोर्स पहले से ही अपने प्रभावशाली सुपरकार लाइनअप के लिए जानी जाती है। उनके पास एक जेट कार है, जो पानी पर तेज रफ्तार से चल सकती है। साथ ही साथ उनका 260,000 डॉलर का Lamborghini Urus (लेम्बोर्गिनी उरुस) भी है। फोर्स के गैरेज में 300,000 डॉलर का एक Bentley Continental (बेंटले कॉन्टिनेंटल) और एक Bugatti Veyron (बुगाटी वेरॉन) भी है।
विज्ञापन

5 of 7
Dubai Police adds McLaren Artura to its fleet - फोटो : Dubai Police
लेटेस्ट शामिल की गई कार एक McLaren Artura है, जो दुनिया में एकमात्र है जो किसी पुलिस फोर्स का हिस्सा है। यह बाजार की सबसे तेज कारों में से एक है, जिसकी टॉप स्पीड 205mph (330 किमी प्रति घंटा) है और यह सिर्फ तीन सेकंड में 60mph (97 किमी प्रति घंटा) की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इस हाई-परफॉर्मेंस हाइब्रिड सुपरकार की कीमत करोड़ों रुपये है। यह मैकलारेन दुबई और दुबई पुलिस के साथ साझेदारी की गवाही देता है।
विज्ञापन

6 of 7
LAMBORGHINI AVENTADOR, DUBAI police - फोटो : For Reference Only
दुबई पुलिस के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल्ला खलीफा अल मर्री ने कहा, "मैकलारेन आर्टुरा दुबई के पुलिस अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने मिशन में तैनात वाहनों में अत्याधुनिक तकनीकों और असाधारण प्रदर्शन का एक आदर्श उदाहरण है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dubai Police Car - फोटो : For Reference Only
कार लोकप्रिय क्षेत्रों, जैसे बाजार और जुमेइराह के आसपास सेवा में होगी, जो पर्यटकों को दुबई में तस्वीरें लेने के लिए एक और अद्भुत दृश्य होगा। इंटरनेट पर लोग इस अनूठी पुलिस सुपरकार को जमकर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "क्या वे नौकरी पर रख रहे हैं?" तो एक अन्य ने कहा, "कृपया मुझे गिरफ्तार कर लें।" इन टिप्पणियों से पता चलता है कि कुछ लोग इस सुपरकार को हर कीमत में नजदीक से महसूस करना चाहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें