Automobile Industry
- फोटो : PTI
भारत पर टैरिफ का असर कैसे होगा?
ट्रंप ने पुष्टि की है कि ऑटो सेक्टर पर 25 प्रतिशत का समान टैरिफ लगाया जाएगा, जिससे भारतीय ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनियों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ग वार्नर के ग्लोबल डायरेक्टर, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, चंद्रशेखर कृष्णमूर्ति के अनुसार, इन टैरिफ के कारण वाहन बिक्री में मंदी आ सकती है। उन्होंने कहा, "अमेरिका द्वारा घोषित 25 प्रतिशत टैरिफ का ओईएम (ओरिजनल इक्यूप्मेंट मैन्युफेक्चर्रस) और सप्लायर्स पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। यह वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी और मांग में गिरावट ला सकता है। हम अपने ग्राहकों के साथ मिलकर इस स्थिति से निपटने के लिए काम कर रहे हैं।"
यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5,614 किमी नेशनल हाईवे बनाए, तय लक्ष्य से ज्यादा!