फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accidents: दिल्ली में पिछले साल दर्ज हुईं सबसे ज्यादा 5,652 सड़क दुर्घटनाएं, MoRTH की रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 01 Nov 2023 06:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
साल 2022 में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में दिल्ली में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इसके बाद इंदौर और जबलपुर का स्थान है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी मिलती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में 5,652 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, इसके बाद इंदौर (4,680), जबलपुर (4,046), बंगलूरू (3,822), चेन्नई (3,452), भोपाल (3,313), मल्लापुरम (2,991), जयपुर (2,687), हैदराबाद (2,516) और कोच्चि (2,432) दर्ज किए गए।
विज्ञापन

2 of 5
Road accident - फोटो : अमर उजाला
10 लाख की आबादी वाले 50 शहरों में कुल सड़क दुर्घटनाओं में से 46.37 प्रतिशत दुर्घटनाएं इन 10 शहरों में हुई।

इन 50 शहरों में 2022 में कुल 76,752 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। जिनमें 17,089 लोगों की जान चली गई और 69,052 लोग घायल हो गए। ये शहर 17 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
देश में कुल दुर्घटनाओं में से 16.6 प्रतिशत और दुर्घटना से संबंधित कुल मौतों में से 10.1 प्रतिशत मौतें शहरों में हुईं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 की तुलना में 2022 में चेन्नई, धनबाद, लुधियाना, मुंबई, पटना और विजाग को छोड़कर सभी 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

4 of 5
Road accident - फोटो : अमर उजाला
2022 में, सड़क दुर्घटना में लगभग 68 प्रतिशत मौतें ग्रामीण क्षेत्रों में हुईं, जबकि शहरी क्षेत्रों में ऐसी 32 प्रतिशत मौतें हुईं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शराब और नशीली दवाओं के प्रभाव में गाड़ी चलाना, लाल बत्ती तोड़ना और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कुल दुर्घटनाओं का 7.4 प्रतिशत और कुल मौतों का 8.3 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Road accident - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रति लाख जनसंख्या पर दुर्घटनाओं की संख्या 2021 में 30.3 से बढ़कर 2022 में 33.5 हो गई। जिसमें कहा गया है कि 2022 में 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,68,491 लोगों की जान चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें