फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cruise Control cars: भारत में दस लाख रुपये तक की इन कारों में मिलता है क्रूज कंट्रोल फीचर, हाइवे पर आता है काम

Wed, 21 Sep 2022 07:53 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रूज कंट्रोल फीचर कार में होने पर ड्राइवर को आराम मिलता है। इस फीचर के साथ भारतीय बाजार में कई कारें आती हैं लेकिन इस खबर में हम आपको दस लाख रुपये तक की कारों की जानकारी दे रहे हैं जिनमें क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। 

विज्ञापन
1 of 17
क्रूज कंट्रोल के साथ आने वाली कारें - फोटो : सोशल मीडिया

देश में लगातार कारों में फीचर्स को जोड़ा जा रहा है। ऐसा ही एक फीचर है क्रूज कंट्रोल। इस फीचर के साथ हाइवे पर कार चलाने में ड्राइवर को काफी आराम मिलता है। इसको सेट करने के बाद लंबे समय तक ड्राइवर को एक्सीलेरेटर पर पैर रखने की जरूरत नहीं होती। ये फीचर मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, होंडा की कई कारों में मिलता है लेकिन इस खबर में हम उन कारों की जानकारी दे रहे हैं जो इस फीचर के साथ दस लाख रुपये से कम कीमत में भारतीय बाजार में आती हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट 

2 of 17
मारुति स्विफ्ट - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति की इस हैचबैक में क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है। इसके टॉप वैरिएंट जेडएक्सआई प्लस में ही ये फीचर आता है। जेडएक्सआई प्लस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.21 लाख रुपये है।

विज्ञापन

मारुति डिजायर 

3 of 17
मारुति डिजायर - फोटो : Maruti Suzuki

स्विफ्ट के बाद मारुति की डिजायर दूसरी कार है जिसमें क्रूज कंट्रोल फीचर आता है। इसके भी टॉप वैरिएंट जेडएक्सआई प्लस में ही ये फीचर मिलता है। जेडएक्सआई प्लस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.67 लाख रुपये है।

मारुति बलेनो 

4 of 17
मारुति बलेनो - फोटो : Maruti Suzuki

नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली बलेनो में भी कंपनी क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन देती है। इसके टॉप मॉडल एल्फा में ये फीचर मिलता है। एल्फा वैरिएंट वाली बलेनो की एक्स शोरूम कीमत 9.21 लाख रुपये है।

विज्ञापन

मारुति सियाज 

5 of 17
मारुति सियाज - फोटो : Maruti Suzuki

कंपनी की एक और कार है जिसमें ये फीचर मिलता है। मारुति की सेडान सियाज के चार वैरिएंट्स में क्रूज कंट्रोल फीचर दिया गया है। डेल्टा वैरिएंट के बाद जेटा, एल्फा और सियाज एस में क्रूज कंट्रोल मिलता है। कार के डेल्टा वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.63 लाख रुपये है।

विज्ञापन

हुंडई आई-20 

6 of 17
हुंडई आई 20 - फोटो : Hyundai

हुंडई की हैचबैक आई-20 में भी कंपनी क्रूज कंट्रोल ऑफर करती है। इसके स्पोर्ट्स, एस्टा और एस्टा ऑप्शनल में ये फीचर आता है। इस फीचर के साथ आई20 की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.87 लाख रुपये है।

विज्ञापन

हुंडई ऑरा 

7 of 17
हुंडई ऑरा - फोटो : Hyundai

हुंडई की दूसरी कार ऑरा में भी इस फीचर को दिया जाता है। कार के एसएक्स ऑप्शनल वैरिएंट में ये फीचर मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.18 लाख रुपये है।

हुंडई वेन्यू 

8 of 17
हुंडई वेन्यू - फोटो : Hyundai

हुंडई की वेन्यू में भी क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है। काम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की इस कार के एस प्लस/ एस ऑप्शनल वैरिएंट के एक लीटर वाले टर्बो इंजन ऑप्शन के साथ ये फीचर मिलता है। इसके अलावा एसएक्स के 1.5 लीटर डीजल इंजन वाले वैरिएंट में भी इसको ऑफर किया जाता है। वहीं कार के टॉप वैरिएंट एसएक्स ऑप्शनल में भी इसे दिया जाता है। क्रूज कंट्रोल के साथ वेन्यू के सबसे सस्ते वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।

टोयोटा ग्लैंजा 

9 of 17
टोयोटा ग्लैंजा - फोटो : Toyota

मारुति के साथ मिलकर डेवलप की गई टोयोटा ग्लैंजा के भी टॉप मॉडल में क्रूज कंट्रोल मिलता है। टॉप वैरिएंट वी की एक्स शोरूम कीमत 9.51 लाख रुपये है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर  

10 of 17
टोयोटा अर्बन क्रूजर - फोटो : Toyota

अर्बन क्रूजर को टोयोटा ने मारुति के साथ मिलकर बनाया है। इसके हाई और प्रीमियम वैरिएंट्स में क्रूज कंट्रोल ऑप्शन दिया गया है। इसके हाई वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.77 लाख रुपये है जबकि प्रीमियम वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।

होंडा अमेज 

11 of 17
होंडा अमेज - फोटो : Honda

होंडा की अमेज के वीएक्स वैरिएंट में इस फीचर को दिया जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.52 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें मैनुअल वीएक्स वैरिएंट में ही क्रूज कंट्रोल को ऑफर किया जाता है।

होंडा जैज 

12 of 17
होंडा जैज - फोटो : Honda

होंडा की जैज में भी अमेज की तरह क्रूज कंट्रोल मिलता है। जैज के वी, वीएक्स और जेडएक्स तीनों ही वैरिएंट में इस फीचर को दिया गया है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 8.01 लाख रुपये से शुरू होती है।

होंडा डब्ल्यूआर वी 

13 of 17
होंडा डब्ल्यूआरवी - फोटो : Honda

अमेज और जैज के साथ डब्ल्यूआर वी में भी क्रूज कंट्रोल मिलता है। इसके वीएक्स वैरिएंट में इस फीचर को दिया गया है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है।

होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन 

14 of 17
होंडा सिटी - फोटो : Honda

होंडा सिटी की फोर्थ जनरेशन में भी क्रूज कंट्रोल दिया गया है। सेडान कार के एसवी और वी दोनों ही वैरिएंट में इस फीचर को दिया गया है। इसके एसवी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये है।

टाटा पंच 

15 of 17
टाटा पंच - फोटो : Tata

टाटा की पंच में भी क्रूज कंट्रोल आता है। कार के एकमप्लिशड वैरिएंट में ये फीचर आता है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है।

टाटा एल्ट्रोज 

16 of 17
टाटा एल्ट्रोज - फोटो : Tata Motors

टाटा की एल्ट्रोज भी क्रूज कंट्रोल के साथ आती है। इसके एक्सटी वैरिएंट से इस फीचर को दिया जाता है। एक्सटी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.69 लाख रुपये है।

विज्ञापन

निसान मैग्नाइट  

17 of 17
निसान मैग्नाइट - फोटो : Nissan

निसान की मैग्नाइट के एक्सवी प्रीमियम वैरिएंट में क्रूज कंट्रोल मिलता है। मैग्नाइट के इस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.33 लाख रुपये है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें