फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sedan Vs Hatchback: सेडान और हैचबैक में हैं कंफ्यूज, जानें दोनों तरह की कारों के फायदे और नुकसान

Sat, 10 Sep 2022 01:02 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और समस्या है कि कौन सी कार खरीदें आपको इस खबर में बता रहे हैं कि हैचबैक और सेडान कारों में क्या फर्क होता है और कौन से सेगमेंट की कार खरीदना फायदे का सौदा है।  
विज्ञापन
1 of 9
हैचबैक और सेडान कारों की खासियत - फोटो : सोशल मीडिया

जब भी हम कार खरीदने की सोचते हैं तो हमारे मन में बजट, सेगमेंट, ब्रॉन्ड और फीचर्स जैसी बातें सबसे पहले आती हैं। इनमें से सबसे पहले सेगमेंट की बात आती है क्योंकि इसे फाइनल करने के बाद ही हमें अपनी पसंद की कार शॉर्टलिस्ट करने में आसानी होती है। इस खबर में हम आपको हर सेगमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको अपनी कार खरीदने में आसानी हो।

विज्ञापन

साइज में छोटी होती हैं हैचबैक कारें 

2 of 9
हैचबैक कारें - फोटो : सोशल मीडिया

ये कारों का एंट्री सेगमेंट होता है। हैचबैक कारें साइज में छोटी होती हैं लेकिन इनकी कुछ खासियतें भी होती हैं जिनके कारण देश में बड़ी संख्या में लोग इन्हें पसंद करते हैं। अगर आप पहली बार कार खरीद रहे हैं, शहर में ज्यादा ड्राइव करते हैं तो आपके लिए हैचबैक कारें एकदम सही हैं। 

विज्ञापन

छोटी कार के बड़े फायदे 

3 of 9
हैचबैक कारें - फोटो : सोशल मीडिया

ये एसयूवी और सेडान कारों से छोटी होती हैं इसलिए शहर के ट्रैफिक, भीड़भाड़ में आराम से चलाई जा सकती हैं। इसके अलावा इन्हें कम जगह में भी आसानी से पार्क किया जा सकता है। इस सेगमेंट की कारों का इंजन सेडान और एसयूवी के मुकाबले छोटा होता है इसलिए ऐसी कारें एवरेज भी अच्छा देती हैं।

हैचबैक के नुकसान 

4 of 9
हैचबैक कारों में कम बूट स्पेस - फोटो : सोशल मीडिया

हैचबैक कारों के फायदे तो बड़े हैं लेकिन नुकसान भी हैं। इन कारों का इंजन छोटा होता है जिससे एवरेज तो ज्यादा मिलती है लेकिन ये कम ताकतवर होते हैं। हैचबैक में सामान भी ज्यादा नहीं रखा जा सकता।   

विज्ञापन

देश में मिलने वाली हैचबैक कारें 

5 of 9
हैचबैक कारें - फोटो : सोशल मीडिया

देश में मारुति ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, वैगन आर, सेलेरियो, स्विफ्ट, रेनो क्विड, हुंडई सेंट्रो, आई-10 जैसी बेहद पसंद किए जाने वाली हैचबैक कारें हैं।  

विज्ञापन

कैसी होती हैं सेडान कारें 

6 of 9
सेडान कारें - फोटो : सोशल मीडिया

हैचबैक के बाद नंबर आता है सेडान कारों का। सेडान कारों में अलग से डिग्गी देकर सामान रखने के लिए ज्यादा स्पेस दिया जाता है। इन कारों को थ्री बॉक्स वाली कारें भी कहा जाता है।  

विज्ञापन

मिलते हैं ऐसे फीचर्स 

7 of 9
मारुति सियाज - फोटो : सोशल मीडिया

इन कारों को आराम, लग्जरी, ज्यादा फीचर्स और बेहतरीन स्टोरेज के लिए जाना जाता है। ऐसी कारों में सीटों की स्थिति ऐसी दी जाती है कि लंबे सफर में थकान नहीं हो। सेडान कारों की ग्राउंड क्लियरेंस कम होती है जिससे ये चलते समय सड़क पर ग्रिप बनाकर चलती हैं और तेज स्पीड में चलाने पर भी इन्हें कंट्रोल करना आसान होता है।  

सेडान के नुकसान 

8 of 9
हुंडई वर्ना - फोटो : सोशल मीडिया

सेडान कारें हैचबैक की तुलना में लंबी होती हैं जिससे इन्हें पार्क करना थोड़ा मुश्किल होता है। इन कारों में इंजन बड़ा होता है जिससे पावर तो मिलती है लेकिन इससे एवरेज कम हो जाती है। शहर की भीड़ में इन्हें चलाना और तंग जगह पर इन्हें ले जाने में भी परेशानी होती है।  

विज्ञापन

भारत में मिलने वाली सेडान कारें 

9 of 9
टॉप सेडान कारें - फोटो : सोशल मीडिया

इस सेगमेंट में मारुति की डिजायर, सियाज, हुंडई की ऑरा, वर्ना, होंडा की अमेज, सिटी, टाटा की टिगोर, स्कोडा स्लाविया, फॉक्सवैगन विट्रस प्रमुख कारें हैं। बीएमडब्ल्यू थ्री सीरीज, फाइव सीरीज, सेवन सीरीज, ऑडी ए3, ए4, ए6, ए8, मर्सिडीज की सी क्लास, ई क्लास, एस क्लास जैसी लग्जरी कारें भी हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें