दिवाली आ रही है और इसे भारत में साल के सबसे शुभ समय में से एक माना जाता है। लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, रंग-रोगन कराते हैं। अगर आपके पास वाहन है तो उसकी भी कुछ सफाई की जरूरत होती है। एक कार पूरे दिन बहुत ज्यादा धूल और मलबे से गुजरती है। खासकर अगर वह किसी शहर में चलती हो तो। इसलिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि कार समय-समय पर ठीक से और अच्छी तरह से धुलती रहे। कुछ ही दिनों में रोशनी का सबसे बड़ा त्योहार आने वाला है। तो क्यों न आप अपनी कार को एक चमकदार और साफ-सुथरा लुक दें।
विज्ञापन
2 of 7
Car Washing
- फोटो : Social Media
कार को चमकदार और साफ-सुथरा बनाने का एक अनिवार्य हिस्सा है उसे बार-बार साफ करना। चमकदार साफ लुक न सिर्फ मालिक या ड्राइवर के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि मूड को भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि कार अच्छा प्रदर्शन करे और लंबे समय तक अच्छी तरह काम करती रहे, कार को साफ सुथरा रखना जरूरी है। हर बार गाड़ी गंदी होने पर उसे धोने के लिए किसी प्रोफेशनल के पास ले जाना जरूरी नहीं है। इसे साधारण उपकरणों का इस्तेमाल करके घर पर आसानी से धोया जा सकता है।
इस दिवाली से पहले अगर अपनी कार को चमकदार और साफ-सुथरा बनाना चाहते तो, हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Car Washing
- फोटो : Social Media
वाहन को कार धोने वाले साबुन से धोएं
मैन्युअल रूप से सफाई करना कार को साफ करने का सबसे असरदायक तरीका है। हालांकि, सफाई को प्रभावी बनाने के लिए सही साबुन का इस्तेमाल करना जरूरी है। कभी भी रेगुलर या बर्तन धोने वाले साबुन का इस्तेमाल न करें। क्योंकि इनसे वाहन का पेंट खराब हो सकता है। हमेशा एक प्रतिष्ठित ब्रांड के प्रामाणिक कार धोने वाले साबुन का इस्तेमाल करें। जो कार के पेंट को नुकसान पहुंचाए बिना काम करेगा। इसके लिए आपको पानी से भरी बाल्टी और रगड़ने वाले सामान के साथ एक अच्छा कार धोने वाला साबुन चाहिए।
4 of 7
Car Washing
- फोटो : Social Media
हमेशा ऊपर से नीचे तक सफाई करें
एक सामान्य गलती जो कई लोग अपनी कार धोते समय करते हैं वह है वाहन को बेतरतीब ढंग से साफ करना। इससे ठीक से सफाई नहीं हो पाती है। इसलिए, कार को ऊपर से साफ करना शुरू करना चाहिए, उदाहरण के लिए, छत, हुड और विंडशील्ड। फिर निचले हिस्सों की ओर बढ़ना चाहिए। इसके अलावा, कार को कभी भी सीधी धूप में न धोएं।
विज्ञापन
5 of 7
Car Paint Protection
- फोटो : iStock
साफ पानी और अलग-अलग ब्रश का इस्तेमाल करें
कार धोने के लिए हमेशा साफ पानी का इस्तेमाल करें। उसी गंदे पानी का इस्तेमाल करने से जो आप पहले ही कार को साफ करने के लिए उपयोग कर चुके हैं, सही नतीजा नहीं देगा। इससे कार के पेंटवर्क को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा, अलग-अलग आकार के ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे आपको कार के हर हिस्सों को प्रभावी ढंग से साफ करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 7
Car Paint Protection
- फोटो : iStock
कार्पेट और अपहोल्स्ट्री पर खास ध्यान दें
अंदरूनी सफाई करते समय कालीन और अपहोल्स्ट्री पर सावधान बरतें। इसके अलावा, कार के इंटीरियर को साफ करने के लिए आप जिन सामग्रियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके बारे में भी सावधान रहें। फर्श और सीटों पर मौजूद गंदगी और मलबे को वैक्यूम से साफ करने की सलाह दी जाती है। बची हुई गंदगी को साफ करने के लिए सूखे स्क्रबिंग ब्रश का इस्तेमाल करें। अपहोल्स्ट्री को डीप क्लीनर या एक्सट्रैक्टर का इस्तेमाल करके साफ किया जा सकता है।
जटिल कंपोनेंट्स से सावधान रहें
इंजन बे या लाइट जैसे इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स की सफाई करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। इन हिस्सों को साफ करने के लिए पहले यूजर मैनुअल पढ़ें और सही सामग्री का भी इस्तेमाल करें। इसके अलावा, यदि आपको सफाई करते समय किसी हिस्से को अलग करने की जरूरत हो तो उसे अलग करने में भी सावधानी बरतें।