Petrol Pump Filling
- फोटो : Amar Ujala
अलग-अलग कंपनियों का तेल इंजन कर देता है बेकार!
कई लोग ऐसा सोचते हैं कि कार में एक ही कंपनी का ईंधन डलवाना चाहिए, इससे इंजन की लाइफ बढ़ती है। लेकिन ऐसा सोचना गलत है। इसकी वजह है कि सभी कंपनियों का ईंधन एक सा होता है, केवल उनकी कीमतों में मामूली सा अंतर देखने को मिलता है। इंजन के खराब होने की वजह खराब ईंधन होता है और वह किसी भी कंपनी का हो सकता है। कुछ पेट्रोल पंप कंपनियों द्वारा संचालित होते हैं, तो कुछ निजी लोगों द्वारा चलाए जाते हैं। अकसर खबरें आती हैं कि निजी पेट्रोल पंप मालिक ज्यादा मुनाफे के चक्कर में ईँधन में मिलावट करते हैं, जो कई बार ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ जाता है। इसलिए ईंधन किसी भी कंपनी का डलवाएं लेकिन किसी भरोसेमंद फ्यूल पंप से ही भरवाएं।