luxury car interior features
- फोटो : For Refernce Only
अगर पसंद है फुल फीचर वाली कार
कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए काररों में तमाम फीचर दे रही हैं। इनमें कनेक्टिंग फीचर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिअर एसी वेंटस, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, एयर प्यूरीफायर, वॉक अवे ऑटो लॉक, प्रोजेक्टर एलईडी लैंप्स, एलईडी DRL, रिमोट कंट्रोल एसी पावर विंडो और सनरूफ, वायरलेस चार्जर जैसे लग्जरी फीचर शामिल हैं। हालांकि बेस वैरियंट्स में केवल 3.5 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेसिक सीटें, सामान्य ORVMs जैसे बेसिक फीचर ही मिलते हैं, जो ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आते हैं। हालांकि कई कार कंपनियां ने अब इनमें से कई फीचर्स को अलग से पैकेज में शामिल कर लिया है, जो किसी भी वैरियंट में लगवाए जा सकते हैं। हालंकि इनके लिए अलग से 50 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। ध्यान रखिए अगर ज्यादा फीचर चाहिए तो टॉप वैरियंटस को प्राथमिकता दें। आफ्टर मार्केट एसेसरीज भी लगवा सकते हैं, लेकिन अगर नई कार है, तो वारंटी और क्लेम खोने का डर बना रहता है।