Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति डिजायर और अर्टिगा की शानदार परफॉर्मेंस
नेक्सन के ठीक पीछे मारुति सुजुकी डिजायर रही, जिसने अक्तूबर 2025 में 20,791 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह पिछले साल की तुलना में 64 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि है (2024 में 12,698 यूनिट्स)।
इसके साथ ही, मारुति अर्टिगा एमपीवी ने भी दमदार प्रदर्शन किया। अक्तूबर में 20,087 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल से करीब 7 प्रतिशत अधिक हैं।
इन दोनों मॉडलों ने यह दिखाया कि मारुति अभी भी वॉल्यूम सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती है, भले ही एसयूवी मार्केट तेजी से बढ़ रहा हो।
यह भी पढ़ें - Traffic Challan Waiver: दिल्ली सरकार की बड़ी राहत योजना, बकाया ट्रैफिक चालान में एकमुश्त छूट की तैयारी!