फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा City vs मारुति Ciaz vs हुंडई Verna: जानिए किसे खरीदना चाहिए

Mon, 25 Dec 2017 11:25 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हुंडई वरना Vs होंडा सिटी Vs मारुति सियाज
सेडान सेगमेंट की कारों में होंडा सिटी, मारुति सियाज और हुंडई वरना काफी पॉपुलर कारें हैं। यह तीनों ही कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती हैं। इन तीनों की अलग-अलग खासियत और कमियां हैं। यहां हम तीनों कारों के ऑटोमैटिक वैरिएंट की तुलना करेंगे और बताएंगे आपके लिए कौन सी कार बेहतर होगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Ciaz
बजट के हिसाब से-
इन तीनों में सबसे कम पैसे सियाज को खरीदने के लिए खर्च करने होंगे। मारुति सियाज ऑटोमैटिक की कीमत 9.36 लाख से शुरू होती है। हालांकि इसमें पावर भी सबसे कम मिलती है। कार में 1.5 लीटर वाला इंजन दिया गया है जो 91 बीएचपी की पावर और 130 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Verna 2017
माइलेज-
अगर आप माइलेज देख रहे हैं तो हुंडई वरना डीजल अच्छा विकल्प रहेगा। यह 24.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कार में 1.6 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। इसकी कीमत 11.68 लाख रुपए होगी।

4 of 5
Honda City
होंडा सिटी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 117 बीएचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 7 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कार 18 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसके ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 11.59 लाख रुपए से शुरू होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Verna 2017
इन तीनों में सबसे ज्यादा पावरफुल भी हुंडई वरना है। इसका 1.6 लीटर डीजल इंजन 126 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें