भारत में कार खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी राहत आई है। मोदी सरकार के जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद कई ऑटो कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतें घटाने का एलान कर दिया है। नई टैक्स नीति 22 सितंबर से लागू होगी, जिसमें छोटे कारों (पेट्रोल/LPG/CNG इंजन 1,200 cc तक और लंबाई 4 मीटर से कम; डीजल 1,500 cc तक) पर अब सिर्फ 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। वहीं बड़ी और लग्जरी गाड़ियों पर 40 प्रतिशत टैक्स लगेगा। पहले यह टैक्स स्ट्रक्चर 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ अलग से लगने वाले सेस के साथ होता था।
इस नए बदलाव का फायदा सीधे ग्राहकों को मिल रहा है। आइए जानते हैं किस ब्रांड ने कितनी कीमत घटाई है।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी का स्पष्ट संदेश- सड़क सुरक्षा होनी चाहिए सबसे बड़ी प्राथमिकता