सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के 65वें सालाना सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री सिर्फ गाड़ियां बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मेक इन इंडिया की पहचान है और विकसित भारत का अहम स्तंभ है। पीएम ने उद्योग से अपील की कि भारत सिर्फ कदम से कदम मिलाकर न चले, बल्कि क्लीन मोबिलिटी की वैश्विक दौड़ में नेतृत्व करे।
उनका संदेश उत्साह बढ़ाने वाला था, लेकिन जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हकीकत का आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि भविष्य की राह सिर्फ सपनों और टारगेट से नहीं बनेगी, बल्कि चुनौतियों का सामना करना भी उतना ही जरूरी है।
यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने कहा- निर्यात भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग का अगला इंजन है, जानें डिटेल्स