Car Parking Features: गाड़ी चलाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। लेकिन खासकर शहरों में जहां गाड़ियों की भरमार होती है और पार्किंग की जगह कम मिलती है, वहां अपनी गाड़ी पार्क करने में उन्हें बहुत थकान महसूस होती है। कम जगह में पार्किंग करने के लिए आपके वाहन के साइज, उपलब्ध जगह, अन्य खड़ी गाड़ियों से दूरी आदि जैसे चीजों को ध्यान में रखते हुए काफी सोच-विचार करना पड़ता है। गाड़ी पार्क करते समय कई लोगों के लिए यह एक संघर्ष जैसा होता है। और कभी-कभी सबसे कुशल ड्राइवरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
2 of 5
360 Degree Camera System
- फोटो : For Reference Only
हालांकि, ड्राइविंग में मदद करने वाले फीचर्स के रूप में टेक्नोलॉजी की भरमार देखने को मिल रही है। जिसकी वजद से संकरी जगहों पर भी वाहन को चलाना और पार्क करना आसान होता जा रहा है। वाहन निर्माता कार पार्किंग की मेहनत की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की मदद से कई तरह के फीचर्स देने लगे हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में बता रहे हैं। इन फीचर्स ने चालकों के लिए कार पार्किंग को आसान बना दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
360 Degree Camera System
- फोटो : For Reference Only
360 डिग्री कैमरा
360 डिग्री कैमरा मॉडर्न कारों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे फीचर्स में से एक है। यह सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर्स में शुमार किया जाता है। 360-डिग्री कैमरा वाहन के परिवेश का एक विहंगम नजारा दिखाता है। जिससे पार्किंग और कार को चलाना सुविधाजनक हो जाता है। इस सिस्टम में कई कैमरे शामिल होते हैं जिन्हें कुछ खास जगहों पर वाहन के चारों ओर लगाया जाता है। इन्हें सिस्टम के आधार पर ऊपर से या अन्य एंगल से एक खास व्यूइंग एंगल या फुल 360-डिग्री फीड के लिए पर्सनल वीडियो फुटेज के लिए ऊपर खींचा जा सकता है। लैंड रोवर रेंज रोवर जैसी कुछ लग्जरी एसयूवी एक अतिरिक्त अंडरबॉडी कैमरा सिस्टम के साथ आती हैं। जिसे क्लियरसाइट ग्राउंड विजन नाम दिया गया है। जो बोनट के नीचे जमीन की सतह का नजारा भी दिखाती है।
4 of 5
Parking Sensor
- फोटो : For Reference Only
पार्किंग सेंसर
पार्किंग सेंसर वाहनों में पार्क असिस्ट टेक्नोलॉजी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला रूप है। यह फीचर ज्यादातर किफायती कारों के एंट्री-लेवल वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इसके अलावा, इसे आफ्टरमार्केट से भी लगाया जा सकता है। रियर पार्किंग सेंसर इन सेंसरों का सबसे आम रूप है। जबकि कुछ कारों में फ्रंट पार्किंग सेंसर भी उपलब्ध हैं। ये सेंसर चालक को किसी भी बाधा डालने वाली वस्तु के बारे में जानकारी देने के लिए ऑडियो अलर्ट पर निर्भर करते हैं। जो वाहन के लिए बाधा पैदा कर सकते हैं। ये सेंसर कार और वस्तु के बीच की दूरी के आधार पर गाड़ी खड़ी करते समय हाई पिच ऑडियो अलर्ट देना शुरू कर देते हैं। वाहन और वस्तु के बीच की दूरी कम होने के साथ आवाज तेज हो जाती है।
पार्किंग कैमरा
असल में, इस फीचर का काम करने का सिद्धांत पार्किंग सेंसर के जैसा ही है। लेकिन यह ड्राइवर को वीडियो के जरिए देखने में मदद करता है। रियर या फ्रंट पार्किंग कैमरा एक अन्य फीचर है जो मॉडर्न कारों में बढ़ती संख्या में उपलब्ध है। 360 डिग्री कैमरों से लैस कारों में यह मिलता ही है। रियर या फ्रंट पार्किंग कैमरा क्रमशः वाहन के पीछे या सामने का लाइव फीड देता है। जो सतह की स्थिति, वस्तुओं, उपलब्ध स्थान और पूरे परिवेश का एक सहायक विजुअल मूल्यांकन करता है। ये कैमरे अक्सर गतिशील दिशानिर्देशों के साथ फीड दिखाते हैं। जिससे कार द्वारा लिए जाने वाले अपेक्षित एंगल और स्पेस के बारे में सटीक जानकारी मिलती है। हालांकि ज्यादातर मॉडर्न कारें इस फीचर के साथ आती हैं। लेकिन कई कारों के एंट्री-लेवल वेरिएंट में यह फीचर नहीं होती है। लेकिन यह मार्केट में आसानी से उपलब्ध होता है, जिसे लगाया जा सकता है।