फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra की गाड़ियों पर धाकड़ ऑफर: SUV पर तीन लाख रुपये तक की छूट, सिर्फ सात दिन हैं बाकी

Fri, 23 Apr 2021 01:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
2020 Mahindra Thar - फोटो : Mahindra social media (for Reference Only)
देश की एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा की गाड़ियों पर जबरदस्त छूट मिल रही है। हालांकि आपको ये जानकर जरूरी निराशा होगी कि सबसे लंबी वेटिंग लिस्ट वाली महिंद्रा थार पर कोई डिस्काउंट नहीं है। लेकिन अगर महिंद्रा की नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप 3.06 लाख रुपये तक बचा सकते हैं। आइइए जानते हैं किन-किन गाड़ियों पर मिल रही है छूट...
विज्ञापन

2 of 8
Mahindra KUV100 NXT BS6 - फोटो : Mahindra

महिंद्रा KUV100 NXT

महिंद्रा की एंट्री लेवल एसयूवी केयूवी100 पर कंपनी 38,055 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा इस पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। कुल मिला कर आप इस एसयूवी पर 62,055 रुपये अप्रैल में बचा सकते हैं। KUV100 NXT की एक्स-शोरूम कीमत 5.92 लाख रुपये से 7.52 लाख रुपये तक है।

 
विज्ञापन

3 of 8
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website

महिंद्रा XUV300

महिंद्रा की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4500 रुपये का कॉरपोरेट बोनस के अलावा 5000 रुपये के अतिरिक्त फायदे दे रही है। कुल मिला कर 44500 रुपये के फायदे महिंद्रा की इस एसयूवी पर मिल रहे हैं। XUV300 की एक्स-शोरूम कीमत 7.95 लाख रुपये से 12.55 लाख रुपये तक है।

 

4 of 8
2020 Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra

महिंद्रा स्कॉर्पियो

महिंद्रा की सबसे पॉपुलर एसयूवी में शामिल स्कॉर्पियो पर भी कुल मिला कर 36,542 हजार रुपये के फायदे मिल रहे हैं। स्कॉर्पियो पर 7,042 का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4500 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट के अलावा 10 हजार रुपये तक के अतिरिक्त फायदे मिल रहे हैं। कंपनी इस साल में त्योहारी सीजन में न्यू जनरेशन स्कॉर्पियो लॉन्च कर सकती है। मौजूदा महिंद्रा स्कॉर्पियो की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से 16.52 लाख रुपये तक है।

 
विज्ञापन

5 of 8
Mahindra XUV500 - फोटो : for Reference Only

महिंद्रा XUV500

महिंद्रा की XUV500 पर कुल मिला कर 856,800 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। XUV500 पर 36,800 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 900 रुपये तक के कॉरपोरेट डिस्काउंट के अलावा 15 हजार रुपये तक के अतिरिक्त फायदे मिल रहे हैं। कंपनी इस साल में त्योहारी सीजन में न्यू जनरेशन XUV500 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने XUV700 का टीजर जारी किया है, माना जा रहा है नई एसयूवी 7-सीटर हो सकती है। मौजूदा महिंद्रा XUV500 की एक्स-शोरूम कीमत 16.53 लाख रुपये से 23.21 लाख रुपये तक है।    

 
विज्ञापन

6 of 8
Mahindra Bolero - फोटो : For Refernce Only

महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग एसयूवी बोलेरो पर कंपनी 41 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें 20 हजार रुपये तक के कैश बेनिफिट्स, 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 6000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। बोलेरो देश की टॉप बिकने वाली एसयूवी में शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.16 लाख रुपये से 9.15 लाख रुपये तक है।

 
विज्ञापन

7 of 8
Mahindra Marazzo M8 Variant - फोटो : For Reference Only

महिंद्रा मराजो

महिंद्रा मरारो एमपीवी पर अप्रैल 2021 में 41 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इनमें 20 हजार रुपये तक के कैश बेनिफिट्स, 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 6000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। मराजो की एक्स-शोरूम कीमत 11.64 लाख रुपये से 13.79 लाख रुपये तक है।

 
विज्ञापन

8 of 8
Mahindra Alturas G4 BS6 - फोटो : For Refernce Only

महिंद्रा अल्टूरास

महिंद्रा की प्रीमियम फ्लैगशिप एसयूवी अल्टूरास पर 3.06 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। अल्टूरास जी4 पर 2.2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 16 हजार रुपये तक के कॉ़रपोरेट ऑफर्स और 20 हजार रुपये तक के अतिरिक्त फायदे मिलेंगे। महिंद्रा अल्टूरास की एक्स-शोरूम कीमत 28.73 लाख रुपये से 31.73 लाख रुपये तक है।

नोट: गाड़ियों पर मिल रही छूट या डिस्काउंट हर शहर में अलग-अलग हो सकते हैं। ये ऑफर्स डीलर्स की तरफ से दिए जा रहे हैं। लेटेस्ट ऑफर्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने शहर के नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें