आपकी कार के लिए GPS ट्रैकर एक ऐसा उपकरण है जो आपके वाहन से जुड़ता है। और GPS (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) का इस्तेमाल करके इसकी लोकेशन को सटीक रूप से निर्धारित करता है। यहां हम आपको इसकसे जुड़े फायदों के बारे में बता रहे हैं।
फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
भारतीय खरीदारों के लिए कार एक बेशकीमती संपत्ति होती है। कोई भी वाहन मालिक अपने वाहन को विभिन्न परिस्थितियों में हर तरह की दुर्घटनाओं से बचाना चाहते है। नतीजतन, ज्यादातर लोगों ने अपनी कारों के लिए बीमा खरीदना शुरू कर दिया है। हालांकि, अपनी कार को सुरक्षा की एक और परत जोड़ने के लिए, अपने वाहन में GPS (जीपीएस) ट्रैकिंग डिवाइस लगाने की सलाह दी जाती है। आपकी कार के लिए GPS ट्रैकर एक ऐसा उपकरण है जो आपके वाहन से जुड़ता है। और GPS (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) का इस्तेमाल करके इसकी लोकेशन को सटीक रूप से निर्धारित करता है। यह कई अन्य लाभों के साथ-साथ हर समय आपकी कार की लोकेशन निर्धारित करने में आपकी मदद कर सकता है। यहां हम आपको इसकसे जुड़े फायदों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Car GPS
- फोटो : Freepik
24/7 व्हीकल लोकेशन
जीपीएस ट्रैकर का सबसे अहम काम आपके वाहन के लिए रियल टाइम लोकेशन की जानकारी देना है। यह फीचर विभिन्न स्थितियों में उपयोगी हो सकती है। उदाहरण के लिए, अगर आपको पता चलता है कि आपकी कार पार्किंग स्थल से गायब है। तो आप जीपीएस ट्रैकर का इस्तेमाल करके यह पता लगा सकते हैं कि उसे टो किया गया था या नहीं। इसी तरह, अगर परिवार का कोई सदस्य देर से आ रहा है और आप उनके ठिकाने की जांच करना चाहते हैं, तो ट्रैकर आपको उनके वाहन का पता लगाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
Car GPS
- फोटो : Freepik
चोरी हुए वाहन का पता लगाएं
जब कोई चोर आपके वाहन को चुराने की कोशिश करता है, तो यह जरूरी नहीं है कि उसे आपके वाहन में सेंध लगाने या उसे हॉटवायर करने की जरूरत हो। क्योंकि वे ज्यादातर वाहन मालिकों द्वारा अपनी चाबियां या चाबी के फोब को अंदर छोड़ने का फायदा उठाते हैं, जिससे वाहन आसान निशाना बन जाता है। ऐसी स्थितियों में GPS कार ट्रैकर चोरी हुए वाहन का स्थान बताकर और आपके वाहन को वापस पाने में आपकी मदद कर सकता है।
4 of 6
Car GPS
- फोटो : Freepik
आपके वाहन के बारे में तत्काल अलर्ट
एक एडवांस्ड GPS ट्रैकिंग डिवाइस आपके स्मार्टफोन पर अलर्ट भेज सकता है। अगर आपकी कार को किसी पार्किंग स्थल में ले जाया जाता है, टो किया जाता है या टक्कर मारी जाती है। जिससे आप तुरंत कोई कदम उठा सकते हैं। यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि आप किस जगह है इसकी परवाह किए बिना अपनी कार की हर जानकारी से सूचित रहें।
विज्ञापन
5 of 6
Car GPS
- फोटो : Freepik
आपातकालीन स्थिति में मदद ले सकते हैं
जीपीएस ट्रैकर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद हासिल करने में मदद कर सकता है। अगर आप फंसे हुए हैं या किसी दुर्घटना का शिकार हो गए हैं, तो ट्रैकर आपको आपातकालीन स्थिति में मदद पहुंचाने वालों को अपना सटीक लोकेशन भेजने में सक्षम बनाता है। यह सुविधा विशेष रूप से तब फायदेमंद होती है जब आप किसी सुनसान इलाके में हों।
यात्रा की डिटेल्स देता है
जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस यात्रा की डिटेल्स देते हैं। जैसे कि यात्रा शुरू करने का समय और तारीख, यात्रा की गई दूरी और औसत रफ्तार। वे असुरक्षित ड्राइविंग आदतों जैसे कि हार्ड ब्रेक लगाना या तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना भी ट्रैक करते हैं। यह जानकारी आपको या आपके परिवार के सदस्यों की ड्राइविंग आदतों के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान कर सकती है।