फोर्ड जीटी, सुपरकारों की दुनिया में अलग मुकाम रखने वाली कार है। फोर्ड ने 1960 में फेरारी को टक्कर देने के जीटी को तैयार किया था। तभी से इस कार की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। पिछले साल डेट्रॉयट ऑटो शो-2015 में फोर्ड ने ऑल न्यू जीटी को उतारा था। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपये (4.50 लाख डॉलर) से भी ज्यादा है।
Trending Videos
विज्ञापन
फोर्ड की इस कार को खरीदना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी
2 of 4
Ford GT
इतनी कीमत के बावजूद इसके दीवानों की कमी नहीं है। लेकिन समस्या ये है कि इतना पैसा होने के बाद भी इसे खरीदना नामुमकिन सा है। दरअसल अगले दो सालों में केवल 500 फोर्ड जीटी ही बनेंगी और अब तक इसके लिए 6500 से ज्यादा आवेदन आ गए हैं।
विज्ञापन
फोर्ड की इस कार को खरीदना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी
3 of 4
Ford GT
जीटी की दीवानगी इस कदर हावी है कि फैंस फोर्ड को वीडियो मैसेज भेजकर यह बता रहे हैं कि आखिर क्यों उन्होंने इसी कार को लेने का फैसला किया है। नई जीटी की बात करें तो इसके डिजाइन को पुरानी जीटी जैसा ही रखा गया है।
फोर्ड की इस कार को खरीदना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी
4 of 4
Ford GT
कम वजनी बनाए रखने के लिए इसमें बड़े पैमाने पर कार्बन फाइबर और एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है। जीटी को ताकत और रफ्तार देने के लिए इसमें 3.5 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी-6 ईको बूस्ट इंजन लगा है। इसकी ताकत 600 पीएस की है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स से जुड़ा है। नई फोर्ड जीटी की डिलिवरी इस साल के आखिर से शुरू होंगी।